शरीर में हो जाए इस विटामिन की कमी तो, त्वचा और आंखों पर पड़ता बहुत बुरा असर जानिए कैसे करें बचाव

जी हां विटामिन-बी7 जिसे बायोटिन के नाम से भी जाना जाता है, यदि इसकी कमी हमारे शरीर में हो जाए तो इसका सीधा असर हमारी त्वचा और आंखों पर देखने को मिलता है। आज हम आपको इसके कुछ बेहतरीन स्रोतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Gulshan Kumar | Updated : March 26, 2024 3:23 PM IST

हमारे शरीर में सभी तरह के विटामिन्स और मिनरल्स का अपना अलग-अलग काम होता है। जिनकी कमी हो जाने से शरीर में अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही एक महत्वपूर्ण विटामिन का नाम है बायोटिन जिसे विटामिन-बी7 के नाम से भी जाना जाता है। यदि इसकी कमी हमारे शरीर में हो जाए तो इसका असर हमारी आंखों और त्वचा पर देखने को मिलता है। इसके अलावा हमारे बाल और नाखून भी इसकी कमी से काफी प्रभावित होते हैं। यही कारण है कि शरीर में विटामिन-बी7 की कमी को हमें कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बायोटिन की कमी को दिखाते हैं, साथ ही इसकी कमी को दूर करने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे

विटामिन-बी7 (बायोटिन) की कमी के लक्षण (Symptoms of Vitamin B7 (Biotin) deficiency)

  • बालों का झड़ना।
  • आंखों का रंग लाल रहना।
  • नाक और मुंह के आसपास पपड़ी जमना।
  • त्वचा पर लाल दाने होना।
  • नाखूनों का कमजोर होना।

विटामिन-बी7 (बायोटिन) की पूर्ति के लिए फूड्स (Foods to supply Vitamin B7)

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स यानी मेवा और बीज विटामिन-बी7 (बायोटिन) के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसके लिए आप बादाम, तिल और सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

शकरकंद

फाइबर और मिनरल्स से भरपूर शकरकंद कैरोटिनॉइड एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, इसके साथ ही इसमें विटामिन-बी7 (बायोटिन) की मात्रा भी अच्छी पाई जाती है। यदि आप शकरकंद का सेवन उबालकर या रोस्ट करके करते हैं, तो इसस आपकी विटामिन-बी7 (बायोटिन) की कमी तेजी से पूरी हो जाएगी।

बाजरा

मोटे अनाज में शामिल बाजरा फाइबर, अमीनो एसिड और तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरा होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-बी7 (बायोटिन) हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यदि आप बालों और त्वचा संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में बाजरे को जरूर शामिल करना चाहिए।

पालक

सर्दी के मौसम में भरपूर खाया जाने वाला पालक भी विटामिन-बी7 (बायोटिन) का एक अच्छा स्रोत है। आपको बता दें कि पालक को आयरन का स्रोत कहा जाता है, लेकिन पालक में विटामिन, खनिज और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। यदि आप विटामिन-बी7 (बायोटिन) की कमी से जूझ रहे हैं तो आपको जरूर अपनी डाइट में पालक को शामिल करना चाहिए।

केला

पोटेशियम, कार्ब्स, फाइबर और विटामिन से भरपूर केला हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यदि आप विटामिन-बी7 (बायोटिन) की कमी से परेशान हैं तो आपको रोजाना 2 केला अपनी डाइट में जरूर शामिल कर देने चाहिए। शरीर में हुई विटामिन-बी7 (बायोटिन) की कमी को केला काफी तेजी से पूरी कर सकता है।

मशरूम

विटामिन-बी7 (बायोटिन) की कमी को पूरा करने के लिए मशरूम भी एक अच्छा विकल्प है। यदि आप रोज सब्जी के रूप में मशरूम का सेवन करते हैं तो आपकी विटामिन-बी7 (बायोटिन) की कमी काफी तेजी से पूरी हो सकती है।

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की सलाह देना नहीं है। कोई भी खाद्य पदार्थ औषधी का विकल्प नहीं होता है इसलिए कोई भी फूड खाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।