Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इस विटामिन की कमी के कारण रात भर नहीं सो पा रहे आप, ऐसे करें इस पोषक तत्व की कमी को दूर

Sleep problems vitamin deficiency: शरीर को दिनभर काम करने के लिए रात को अच्छी नींद चाहिए होती है, ताकि वह खोई हुई ऊर्जा को फिर से वापस पा सके। हालांकि, अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी हो गई है, तो आपको नींद संबंदी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में इस विटामिन की कमी के कारण रात भर नहीं सो पा रहे आप, ऐसे करें इस पोषक तत्व की कमी को दूर

Written by Mukesh Sharma |Published : September 8, 2022 4:30 PM IST

Vitamin deficiency problems: दिनभर के काम की थकान के बाद रात को नींद लेने के दौरान ही शरीर अपनी खोई गई एनर्जी को वापस लाता है। ऐसे में अगर आप रात को सो ही न पाएं तो दिन में आपको कमजोरी, सुस्ती व कई समस्याएं महसूस होने लगती हैं। नींद न आना एक ऐसा विकार है जिसे आमतौर पर स्ट्रेस व अन्य मानसिक विकारों के साथ जोड़ा जाता है। अगर हमें नींद नहीं आ रही है, तो हम यही सोचते हैं कि शायद हम मेंटली स्टेबल नहीं हैं और हमारा माइंड शांत नहीं है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं है कि नींद न आने के पीछे आपकी मानसिक समस्याएं ही हों। ऐसे बहुत से कारण हैं जिनके कारण हो सकते हैं, जो आपकी सामान्य नींद से बधित करते हैं और कई बार तो आपको नींद नहीं आने देते हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसे जरूरी विटामिन के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कमी के कारण आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। साथ ही हम आपको इस विटामिन की कमी को पूरा करने का तरीका भी बताएंगे।

विटामिन डी की कमी से नहीं आती नींद

माना जाता है कि मस्तिष्क के कई हिस्सों में विटामिन डी रिसेप्टर्स मौजूद होते हैं। ये रिसेप्टर नींद की गुणवत्ता के मामलों में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण नींद संबंधी समस्याएं होने लगती हैं और यहां तक कि कुछ लोग तो बिल्कुल ही सो नहीं पाते हैं। वहीं कुछ लोग इस विटामिन की कमी के कारण रातभर करवटें बदलते रहते हैं।

विटामिन डी क्यों है जरूरी

रात को अच्छी गुणवत्ता वाली और पर्याप्त नींद न ले पाने के कारण शरीर को दिनभर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं अगर आप लंबे समय से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं, तो इसका असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। साथ ही विटामिन डी की कमी के कारण शरीर कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर पाता है और ऐसे में हड्डियों की कमजोरी व अन्य की बीमारियों होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Also Read

More News

ऐसे करें विटामिन डी की पूर्ति

विटामिन डी सबसे आसानी से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों में से एक है आप रोजाना 5 से 10 मिनट सुबह-सुबह की ताजी धूप सेक कर भी अपने शरीर को पर्याप्त विटामिन दे सकते हैं। इसके अलावा फैटी फिश, फिश लिवर ऑयल, अंडे की जर्दी और सैल्मन आदि का सेवन करके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। वहीं शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम, संतरा, बादाम और चीज आदि की मदद से विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है।

अच्छी नींद लेने के टिप्स

कुछ आसान टिप्स जो आपको अच्छी नींद लेने मे मदद कर सकते हैं

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • रोजाना बेड पर जाने और उठने का एक ही समय रखें
  • रात को सोने से 2 घंटे पहले तक कुछ न खाएं और रात को हल्का खाना लें
  • दिन में सोने की आदत न डालें और खुद को एक्टिव रखें
  • कमरे का तापमान सामान्य रखें और रात को सोते समय लाइट को बंद या कम करें
  • अगर आपको मानसिक समस्याएं हैं, तो मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से बात करें