Raw Mango Benefits: दीपिका ने कच्चे आम को बताया सबसे बेहतर, आप भी जानें कच्चे आम के 5 अद्भुत फायदे

Raw Mango Benefits: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका कच्चे आम (Raw mango) के प्रति प्रेम साफ देखा जा सकता है। पके हुए आम की तरह कच्चा आम भी सेहत के लिए हेल्दी माना गया है। जानें, कैसे...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 3, 2020 9:26 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम (Deepika Padukone instagram) पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनका कच्चे आम (Raw mango benefits) के प्रति प्रेम साफ देखा जा सकता है। फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर 'छपाक' की अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीर में कच्चे कटे आम से भरा एक प्लेट नजर आ रहा हैं, जिस पर लाल मिर्च छिड़का हुआ है। तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "तुम बस बाकी सभी चीजों की तुलना में सबसे अच्छे हो। किसी से भी बेहतर, जिससे मैं अभी तक मिली हूं।"

View this post on Instagram

You're simply the best, better than all the rest Better than anyone, anyone I ever met...🤤

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

इस पोस्ट पर अभी तक 42,6590 लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं 3262 से अधिक लोग कमेंट कर चुके हैं। इन दिनों कच्चे-पके हुए आम खूब मिल रहे हैं। आप भी जानें, कच्चे आम के फायदे क्या-क्या होते हैं...

कच्चे आम के फायदे (Raw Mango Benefits)

इन दिनों कच्चे आम खूब मिल रहे हैं। अक्सर लोग इसकी नमकीन और मीठी चटनी बनाते हैं। कुछ लोग इसे दाल और सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों के मौसम में इसे खाना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। कच्चे आम से तैयार आम पन्ना लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाता है। पके आम की तुलना में इसमें कैलोरी और शुगर काफी कम होती है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को भी कच्चा आम जरूर खाना चाहिए। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सेहत के लिए काफी जरूरी और लाभ पहुंचाने वाले होते हैं। जानें, कच्चा आम खाने के क्या-क्या स्वास्थ्यवर्धक लाभ होते हैं।

1 इम्यून सिस्टम करे बूस्ट

विटामिन ए और सी जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। जब शरीर की इम्यून पावर अच्छी होती है, तो आप कई रोगों से बचे रहते हैं।

2 लीवर को रखे हेल्दी

लीवर के रोग आजकल आम होते जा रहे हैं। ऐसे में आप चाहते हैं कि इससे संबंधित बीमारियों से आपका बचाव हो, तो कच्चा आम खाना शुरू कर दें। यह लीवर की सेहत के लिए काफी लाभकारी है। कच्चा आम तब अधिक फायदेमंद होता है, जब बाइल एसिड का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में कच्चा आम आंतों को साफ करता है और लीवर को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है।

3 त्वचा करे ग्लो

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन ए और सी शरीर में कोलेजन का उत्पादन करते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। गर्मी में भी स्किन हेल्दी रहे, इसके लिए कच्चा आम जरूर खाएं।

4 ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

कच्चे आम में मौजूद पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित रखता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और आप दिल से संबंधित बीमारियों से बचे रहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर वालों को डॉक्टर की सलाह से कच्चे आम का सेवन करना चाहिए।

5 स्कर्वी रोग से बचाए

जिन लोगों में विटामिन सी की कमी होती है, उनमें स्कर्वी रोग होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे लोगों को कच्चे आम के सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। स्कर्वी जैसे रोग से बचाव होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source