
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Image Created by Chatgpt
प्रेग्नेंसी के दौरान खानपान को लेकर महिलाओं के मन में कई सवाल होते हैं। इन्हीं में से एक सवाल है- खजूर (Dates) और गुड़ (Jaggery) में से क्या खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। मैं जब प्रेग्नेंट थी तब मेरी मां मुझको गुड़ नहीं खाने देती थी। प्रेग्नेंसी में जब मुझको मीठा खाने की क्रेविंग होती थी, तब मां मुझको अक्सर खजूर देती थी, वो भी 1 या 2 पीस ही। मेरे घर की तरह ही ज्यादातर भारतीय घरों में जब नेचुरल स्वीटनर की बात आती है तो खजूर और गुड़ दोनों ही इस्तेमाल किए जाता हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी में खजूर और गुड़ में क्या ज्यादा फायदेमंद होता है, यह जानना ज्यादा जरूरी होता है। रिसर्च और पोषण संबंधी आंकड़ों को देखें तो ज्यादातर मामलों में खजूर, गुड़ की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
खजूर में हाई फाइबर होता है।
भारतीय घरों में महिलाओं को डिलीवरी के दिन जब करीबी आते हैं तब खजूर खाने की सलाह ही जाती है। 2019 की एक सिस्टेमेटिक रिव्यू में यह बात सामने आई है कि प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में खजूर खाया जाए तो महिलाओं का शरीर खुद को नॉर्मल डिलीवरी के लिए तैयार करता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में खजूर खाने के फायदों के बारे में-
गुड़ में आयरन और कैल्शियम पाया जाता है।
भारतीय घरों में गुड़ को आयरन का सोर्स समझकर खाया जाता है। गुड़ को गन्ने के रस के साथ तैयार किया जाता है। यही कारण है गुड़ में कैल्शियम और कुछ मात्रा में विटामिन व मिनरल्स भी पाए जाते हैं। आइए आगे जानते हैं प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने के फायदों के बारे में।
इस सवाल क जवाब देते हुए डॉ. निकिता त्रेहन का कहना है- अगर आपको केवल एक विकल्प चुनना हो तो गुड़ की तुलना में खजूर अधिक संतुलित और पोषण से भरपूर है। खजूर में सिर्फ मिठास नहीं बल्कि फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी मिलते हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान आपको गेस्टेशनल डायबिटीज (Pregnancy Diabetes) है या ब्लड शुगर की समस्या है, तो खजूर और गुड़ दोनों का सेवन डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।
स्त्री रोग विशेषज्ञ बताती हैं कि प्रेग्नेंसी में किसी भी चीज का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। जब खजूर खाने की बात आ रही है तो 1 दिन में 2 मीडियम साइज के खजूर खाना पर्याप्त होता है। प्रेग्नेंसी में खजूर हमेशा एक संतुलित मात्रा में ही खाए।
Disclaimer: प्रेग्नेंसी में खजूर और गुड़ में आपके लिए खजूर ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि खजूर या गुड़ का सेवन प्रेग्नेंसी में करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।