Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of Date Seeds for Cholesterol : आज के समय में हम में से कई लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से काफी ज्यादा परेशान हैं। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद मोम जैसा एक चिपचिपा पदार्थ है, शरीर में इसकी अधिकता स्ट्रोक, हार्ट अटैक और अन्य हृदय संबंधी परेशानियों को बढ़ावा दे सकती है। शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको अपने डाइट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से ऐसे आहार को लेने के लिए कहा जाता है, जिससे शरीर में लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सके। ऐसे ही खाद्य पदार्थों में खजूर भी शामिल है।
दरअसल, खजूर में डाइट्री फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल से बंध जाते हैं और ब्लड फ्लो में उनके अवशोषण को रोकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर के अलावा इसका बीज भी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। जी हां, खजूर के बीजों का सेवन करने से भी आप शरीर में काफी हद तक खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कैसे फायदेमंद है खजूर के बीज?
शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप खजूर के बीजों का सेवनकर सकते हैं। दरअसल, खजूर के बीजों में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल बंधकर इसे ब्लड सर्कुलेशन में अवशोषित होने से रोक सकते हैं। इतना ही नहीं, खजूर के बीजों में मैजूद फाइबर धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को कम कर सकता है।
इसके अलावा खजूर के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो होते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी हद तक प्रभावी साबित हो सकता है। साथ ही खजूर के बीजों में फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल और स्टेरोल जैसे फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जिससे आप काफी हद तक बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।