
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 20, 2019 4:31 PM IST
खजूर विटामिन्स, आयरन और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है।
खजूर या डेट (Date) एक पौष्टिक फल है। खजूर या छुआरे, बच्चों के लिए एक न्यूट्रिशिअस स्नैक (Date Benefits) हैं। इन्हें, बच्चों को खिलाने से कई फायदे होते हैं। बच्चों को ताकत देने और उनके विकास में यह मदद करता है। साथ ही, खजूर (Date) खून को शुद्ध बनाते हैं। (Date Benefits for Kids)
यह मीठे फल, कई तरह के विटामिन्स से भरे हुए होते हैं। विटामिन बी1,बी2,बी3 और बी5 के अलावा विटामिन ए1 और विटामिन सी भी होता है। इसीलिए, अपने बच्चों को खजूर खिलाएं। इससे उन्हें विटामिन्स की सही मात्रा मिलेगी। बच्चों को खजूर खाने से शक्ति मिलती है। यह एनर्जी उन्हें खेलने-कूदने और रोज़मर्रा के काम करने के लिए फूर्ति देगें।
नर्वस सिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद करता है खजूर। इसमें, पोटैशियम की मात्रा काफी अधिक होती है। साथ ही, इसमें सोडियम भी पाया जाता है। ये दोनों तत्व, नर्वस सिस्टम को ठीक तरीके से काम करने में मदद करते हैं। पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रखता है। तो वहीं, स्ट्रोक जैसी हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा भी कम होता है।
एनिमिया या खून की कमी की परेशानी में, अक्सर डॉक्टर्स खजूर (Date) खाने की सलाह देते हैं। आयरन की कमी से बचने के लिए अपने बच्चों को खजूर खिलाएं। खून की कमी की वजह से थकान, सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द जैसी दिक्कतें होती हैं।
छोटे बच्चों को अक्सर पेट फूलने या अपच जैसी परेशानियां होती हैं। खजूर इन समस्याओं से राहत दिला सकता है। दरअसल, खजूर में मौजूद फाइबर, पाचन क्रिया को सरल बनाता है। 2-3 खजूर रातभर पानी में भिगो कर रखें। बच्चों को अगले दिन चबाने के लिए ये खजूर दे दें। इससे, न केवल उनका डायजेशन अच्छा होता है। बल्कि, साथ में उन्हें पोषण भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- Cough Home Remedies: खांसी से राहत दिलाती है तुलसी, जान लें इस औषधि के इस्तेमाल का सही तरीका।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.