मूड अच्‍छा कर देगी डार्क चॉकलेट, खाइए और खिलाइए

डार्क चॉकलेट में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जिससे याद्दाश्त बढ़ाने में मदद मिलती है साथ ही यह बीमारियों से लड़कर आपके शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 1, 2019 12:07 PM IST

डार्क चॉकलेट खाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। जी हां, डार्क चॉकलेट टेंशन को कम कर सकती है।  यही नहीं ये आपके खराब मूड को भी चुटकियों में अच्‍छा कर देती है। इसके अलावा डार्क चॉकलेट में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जिससे यह याद्दाश्‍त बढ़ाने में भी मददगार है।  साथ ही यह बीमारियों से लड़कर आपके शरीर की इम्‍यूनिटी यानी कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है!

यह भी पढ़ें -2019 के 19 कदम, जो रखेंगे आपको हेल्‍दी और खुश

कम होता है डायबिटीज का खतरा

वैज्ञानिकों ने बताया कि सभी यह जानते हैं कि कोको फ्लेवनॉयड का मुख्य स्रोत है लेकिन यह पहली बार है जब यह जानने की कोशिश की है कि यह मनुष्य के दिमाग, दिल और ब्‍लड वेसेल्‍स (रक्‍तवाहिनी) से जुड़े हुए नर्वस सिस्‍टम (तंत्रिका तंत्र) को कैसे प्रभावित करता है और कैसे इनकी हेल्‍थ को बेहतर बना सकता है। फ्लेवनॉयड एक प्राकृतिक पोषक तत्व है जो फलों, सब्जियों और अनाजों में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें - स्‍वागत 2019 : आहार जो करेगा आपको नए साल की चुनौतियों के लिए तैयार

मूड अच्‍छा करती है चॉकलेट

अमेरिका की लोमा लिंडा यूनवर्सिटी के ली एस बर्क ने कहा, 'सालों तक हमने यह स्‍टडी की कि डार्क चॉकलेट की शुगर की मात्रा का नर्वस सिस्‍टम के कामों पर क्या असर पड़ता है? ज्‍यादा चीनी खाने से हम ज्यादा खुश होते हैं।'

यह भी पढ़ें – पार्टी में हो गई है थोड़ी ज्‍यादा, तो इन तरीकों से उतारें हैंगओवर

बर्क ने कहा, 'यह पहली बार था, जब हमने इंसानों में एक नियमित आकार की चॉकलेट बार के रूप में कोको की ज्‍यादा मात्रा के प्रभाव का आकलन लंबे समय और कम समय के लिए किया और हम इसके नतीजों से बहुत उत्साहित हुए।'

यह भी पढ़ें – सर्दियों में गुड़ का करेंगे इस तरह सेवन, तो कई बीमारियों से होगा बचाव

बर्क ने दो नई रिसर्च स्‍टडी में प्रमुख जांचकर्ता के रूप में काम किया, जिसमें पाया गया कि कोको की ज्‍यादा मात्रा से याद्दाश्‍त, मनोदशा और इम्‍यूनिटी पर ज्‍यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

कोको में पाए जाने वाले फ्लेवनॉयड्स बेहद शक्तिशाली प्रतिरोधक और सूजन रोधी होते हैं, जो दिमाग, दिल और शरीर के बाकि हिस्‍सों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source