Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दलिया बर्फी- त्योहारों में खाएं यह हेेल्दी मिठाई

लेकिन अगर आप अपने कैलोरी काउंट और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिहाज से खाना खाते हैं।

दलिया बर्फी- त्योहारों में खाएं यह हेेल्दी मिठाई
© Shutterstock.

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 27, 2018 1:41 PM IST

त्योहारों के मौसम में मिठाई खाने की इच्छा सभी को होती है। लेकिन अगर आप अपने कैलोरी काउंट और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिहाज से खाना खाते हैं तो आपके लिए एक लाजवाब रेसिपी है दलिया की बर्फी। यह  स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी है।

दलिया की बर्फी बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  • गेहूं का दलिया - 100 ग्राम (आधा कप)
  • दूध - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
  • घी - 100 ग्राम (आधा कप)
  • एक कप मावा
  • एक कप गुड़
  • काजू - 15-20
  • चिरोंजी - एक टेबल स्पून
  • छोटी इलाइची - 6-7
  • पिस्ते - 10-12

दलिया की बर्फी बनाने का तरीका-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच घी डालिये और दलिया को बिलकुल हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
  • अब दलिया में दूध डाल कर उबाल लें।
  • कढ़ाई में एक टेबल स्पून घी डालिये, दलिया डालिये और भूनिये, एक टेबल स्पून घी और डाल कर दलिया को गुलाबी होने तक भून लीजिये।
  • मावा को अलग से हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये।
  • अब मावे में गुड़ का पावडर बनाकर मिलाएं और थोड़ी देर पिघलने और मिक्स होने दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह भूनें।
  • अब इस मिश्रण में दलिया, कतरे हुये काजू और चिरोंजी मिलाकर 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें।
  • आंच से उतारें और मिश्रण में इलाइची पाउडर भी मिला दें।
  • किसी ट्रे या थाली में थोड़ा सा घी चुपड़िये. मिश्रण को थाली में डाल कर एक सा करिये। ऊपर से बारीक कटे हुये पिस्ता डाल कर कलछी या चमचे हल्का सा दबा दीजिये।  घंटेभर में ये बर्फी जमकर तैयार हो जायेगी।  अब आप चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार के बर्फी के टुकड़े काट लीजिये।