Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
दलिया गेंहू के टुकड़ों से बनता है। यह आपके पेट के लिए तो अच्छी है ही साथ ही आपके बच्चों के लिए एक सम्पूर्ण भोजन के तौर पर भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल दलिया या लापसी में फैट की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप वेट लॉस की कोशिश में चावल से परहेज करते हैं या सुबह नाश्ते में खाने के लिए कुछ हेल्दी पर्याय की तलाश में हैं तो ट्राई करें दलिया से बनी ये हेल्दी रेसिपीज़-
1. दलिया उपमा– इसे बनाने का तरीका बिल्कुल आम उपमा जैसा ही है। बस आपको सूजी (रवा) की जगह दलिया इस्तेमाल करना है। आप इसमें अपनी पसंद की सब्ज़ियां मिला सकती हैं। यह सुबह के नाश्ते के लिए एक अच्छी डिश है जो पचने में आसान होने के साथ आपका मेटाबॉलिज़्म भी बढ़ाती है।
2. दलिया खिचड़ी- आप 2-3 कटी हुई सब्ज़ियां, दाल और दलिया मिलाकर खिचड़ी बना सकती हैं। प्रेशर कुकर में एक चम्मच तेल में थोड़े साबुत मसाले भूनें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी और सब्ज़ियां मिलाएं। इसमें दाल और दलिया डालें और कुकर बंद कर खिचड़ी पका लें। आप इसे लंच या डिनर में भी खा सकते हैं। आसानी से बननेवाली यह खिचड़ी आपका पेट भरने के साथ वेट लॉस में आपकी मदद करेगी वह भी स्वाद से समझौता किए बिना। इसके अलावा आप बना सकते हैं दलिया से खीर, पुलाव और सलाद। सीखें डायट में दलिया शामिल करने के 3 टेस्टी तरीके!
दलिया खाने के फायदे-