खुशी के साथ-साथ आपके शरीर को ये 5 फायदे भी पहुंचाता है दाल-चावल

क्या आप जानते हैं डायबिटीज़, ब्लड शुगर और वेट लॉस के लिए भी मददगार है दाल-चावल खाना!

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 25, 2018 2:26 PM IST

दाल और चावल भारतीय भोजन का सबसे बेसिक हिस्सा है। आप शाकाहारी हों या मांसाहारी सप्ताह में 2-4 बार जब तक दाल-चावल ना मिले, हम भारतीयों को खाने का स्वाद अधूरा लगता है।  जहां  अलग-अलग तरह के तड़के और दलहनों का इस्तेमाल कर दाल पकायी जाती है वहीं लोगों की दाल-चावल के साथ अलग-अलग तरह भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। कुछ का काम नहीं चलता तो कुछ दाल-चावल तभी खाते हैं जब बहुत मज़बूरी हो। खैर चलिए पता करते हैं कि दाल-चावल सेहत के लिहाज से कितना फायदेमंद हैं।

दाल-चावल खाने के फायदे-

  1. आसानी से पचने वाला भोजन- दाल और चावल, वरण-भात या दाल-भात चाहे जिस भी नाम से पुकारे सच तो यह है कि दाल-चावल एक कम्फर्ट फूड है। साथ ही यह पचने में आसान होता है और हमारे पाचन तंत्र को कम मेहनत करनी पड़ती है। अरहर की दाल या मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत तो है ही साथ ही इसका विघटन आसानी से हो जाता है। तो वहीं चावल कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होने की वजह से आपको ऊर्जा देते हैं।
  2. प्रोटीन से भरपूर - शाकाहारी भोजन में दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। दाल और चावल में अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन होते हैं, इसलिए इन दोनों को साथ खाने से आपकी प्रोटीन की दैनिक ज़रूरत पूरी होती है।
  3. फाइबर से भरपूर- दाल और चावल दोनों में फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है।  फाइबर आपको डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से भी बचाता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है और आपके पाचन तंत्र को भी अच्छे ढंग से काम करने में मदद करता है।
  4. वेट होता है मैनेज - डायटिंग करने वाले लोग सबसे पहले चावल खाना ही बंद करते हैं। लेकिन दाल-चावल आपको वेट मैनेज करने में भी मदद कर सकता है। अगर आप वेट लॉस डायट पर हैं तो हफ्ते में दो बार चावल खा सकते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रशनिस्ट रुजुता दिवेकर भी दाल-चावल और देशी घी खाने की सलाह देती है।
  5. संतुष्टि और आराम – दाल चावल खाने से पेट जल्दी भरता है। डिनर या लंच में गर्म दाल-और-चावल का निवाला आपको कितना खुश करता है, यह हम समझते हैं। दाल में मिलाए गए मसाले, तड़का, सब्ज़ियां और घी न केवल आपका मूड अच्छा बनाता है बल्कि आत्मा को तृप्त कर देता है। इस तरह आपको अच्छे भोजन की आनंद और पेट भरने की संतुष्टि मिलती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source