आपके पूरे परिवार के स्वास्थ्य को दुरुस्त करते हैं डेली रूटीन में होने वाले ये 5 बदलाव, जानें कौन से बदलाव हैं जरूरी

मौजूदा वक्त में अपने साथ-साथ अपने परिवार का ख्याल रखना भी जरूरी है, जानिए 5 टिप्स, जो आपकी फैमिली के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 1, 2021 7:41 PM IST

परिवार के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए घर पर बना खाना सबसे अच्छा भोजन माना जाता है। अपने साथ-साथ परिवार के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए भोजन में अच्छी गुणवत्ता वाली चीजें भी दी जानी चाहिए, जिसके साथ-साथ भोजन में एक मिश्रित संतुलन होना बेहद जरूरी है। परिवार को स्वस्थ रखने के लिए अक्सर घर की महिलाऐं सदस्यों को काजू, बादाम, पिस्ता इत्यादि जैसी चीजें भी खिलाती है लेकिन फिर भी एक अच्छे भोजन की कमी अभी भी पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में कुछ जरूरी परिवर्तन है, जिन्हें अपना कर परिवार के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये हेल्दी टिप्स, जो आपके परिवार को रखेंगे फिट।

5 टिप्स, जो परिवार को रखेंगे फिट

कुकिंग ऑयल का सही चुनाव

खाना बनाने के लिए ऐसे ऑयल का चुनाव करना चाहिए, जिसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा हो इसके अलावा आपको रिफाइंड या फिर वनस्पति तेलों का इस्तेमाल कम करना होगा। इतना ही नहीं अपने भोजन में ओमेगा 3 फैटी एसिड के स्रोतों को भी शामिल करना होगा। ओमेगा 6 और ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे शरीर से समान मात्रा में जरूरी होते हैं। आप इनके स्त्रोत के रूप में जैतून का तेल और सरसों का तेल अपने भोजन पकाने के लिए यूज कर सकते हैं।

कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें कम

अक्सर लोग खान-पान में संतुलन नहीं बना पाते है और जो अधिक स्वाद वाली चीजें होती हैं उन्हें अधिक खाने लगते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में परिवर्तन करते हुए चावल, साबुत गेहूं, सब्जियां, फल जैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट लगभग हर उस चीज में मौजूद होते हैं जो हम अलग-अलग मात्रा में खाते हैं। प्रोसेस्ड सिंपल कार्बोहाइड्रेट जैसे ब्रेड, नूडल्स, बिस्कुट और पास्ता का सेवन बंद कर दें क्योंकि ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

अंडे, मछली और डेयरी

खाने में दूध, क्रीम, अंडा, पनीर, पनीर, दही, मांस, चिकन और मछली जैसे चीजें लें, जो शरीर की मजबूती बढ़ाने में मदद करती हैं। मांसाहार भी आपको विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदान करते हैं जो अकेले प्लांट्स बेस्ड सब्जियों से नहीं मिलते हैं। शाकाहारियों में अक्सर विटामिन बी12 की कमी होती है, जिससे डेयरी उत्पादों का सेवन और भी जरूरी हो जाता है।

चीनी को सीमित मात्रा लें

हम मिठाई, चॉकलेट और एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए हानिकारक होते हैं वहीं ब्राउन शुगर, गुड़, शहद और हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें हाई कैलोरी भोी होती है, जो हमारे ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करती है। इसलिए डेली डाइट में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करें।

बीज

विभिन्न प्रकार के बीज फैट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन बी -6 और अन्य विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। ओमेगा 3 की स्वस्थ खुराक पाने के लिए आप अलसी, चिया सीड्स को शामिल कर सकते हैं। ये बीज आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ फिट भी रखते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source