
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 22, 2022 6:12 PM IST
गर्मियों का मौसम में लोग ठंडी चीजें खाने और पीने के शौकीन बन जाते हैं। आइसक्रीम और शरबतों का लोग खूब सेवन करते हैं और यह वास्तव में इन दिनों अच्छा भी लगता है। जब शरबत की बात आती है, तो रूह अफजा जैसे शरबतों का नाम सबसे पहले आता है और आना भी चाहिए। रूह अफजा गर्मियों के दिनों में बेहद स्वादिष्ट लगता है और साथ ही यह प्यास भी बुझाता है। रूह अफजा एक उर्दू शब्द है और इसका मतलब सॉल रिफ्रेशर (Soul Refresher) होता है यानी आत्मा को तरोताजा करने वाला। कुछ लोगों को रूह अफजा की आदत पड़ जाती है और लोग दिन में कई-कई बार लोग इसका पानी पीने लगते हैं। लेकिन कभी सोचा है खरबत का अधिक सेवन करना भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है? जिस प्रकार कोई भी चीज अधिक मात्रा में अच्छी नहीं होती है, ठीक उसी प्रकार रूह अफजा का अधिक सेवन भी सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं चलिए जानते हैं यह शरीर को क्या नुकसान पहुंचा सकता है।
वो कहते हैं ना कि कोई भी चीज सीमा से ज्यादा अच्छी नहीं होती है। शरबत से संदर्भ में भी यह बात सच साबित होती है। अधिक मात्रा में रूह अफजा का सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। शरबत में भी कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जिनके अधिक सेवन से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं।
वैसे तो कुछ शरबतों को पेट के लिए अच्छा माना गया है और यह भी कहा जाता है कि इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। हालांकि, इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस और दर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। साथ ही कुछ लोगों में इससे दस्त की समस्या देखी गई है।
रूह अफजा जैसे शरबतों से अधिकतर लोगों को अच्छा महसूस होता है, लेकिन इसका स्वाद व फ्लेवर कुछ लोगों को सूट नहीं करता है और इसका सेवन करने से उल्टी लग सकती है। शरबत का अधिक सेवन करने से कुछ लोगों को मतली की दिक्कत भी होने लगती है।
अगर आप शरबत का इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में कर रहे हैं, तो ठीक है। वहीं अगर आप कम पानी में ज्यादा मीठा मिला रहे हैं, तो इससे आपके मुंह का स्वाद काफी दिन तक खराब रह सकता है। वहीं अगर आप इसे बिना पानी के चखने की कोशिश करते हैं, तो भी आपको मुंह का स्वाद बिगड़ (Metallic taste in mouth) सकता है।
रूह अफजा जैसे शरबतों में काफी मीठा होता है और यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प नहीं हैं, तो शरीर का वजन कम करने का प्लान बना रहे हैं। साथ ही यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी अच्छा विकल्प नहीं हैं, क्योंकि उन्हें भी इसमें मौजूद मीठे से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।