अस्थमा और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है शरीफा, जानें इसके 6 असरदार फायदे

प्रेग्नेंसी, अस्थमा, डायबिटीज (Diabetes) औऱ ह्रदय रोगियों (Blood pressure) के लिए शरीफा रामबाण की तरह काम करता है। इसमें विटामिन सी (Vitamin-c) और एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में मौजूद है। इससे एलर्जी और कैंसर जैसी बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 21, 2020 6:01 PM IST

Benefits of Custard Apple: शरीफा एक ऐसा फल है, जिससे कई रोगों से बचा जा सकता है। यह फल ना सिर्फ (Benefits of Custard Apple) स्वादिष्ट है, बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इम्यूनिटी (Immunity Power) बढ़ाने के लिए शरीफा काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा कई मरीजों को शरीफा फल खाने की सलाह दी जाती है। प्रेग्नेंसी, अस्थमा, डायबिटीज (Diabetes) औऱ ह्रदय रोगियों (Blood pressure) के लिए शरीफा रामबाण की तरह काम करता है। इसमें विटामिन सी (Vitamin-c) और एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में मौजूद है। इससे एलर्जी और कैंसर जैसी बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

इसके साथ ही शरीफा में  पोटैशियम और मैग्नीशियम काफी होता है, जो हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आंखों की रोशनी के लिए भी शरीफा काफी अच्छा होता है। इसके साथ-साथ शरीफा खाने के कई फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं शरीफा खाने के फायदे-

इम्यून होता है मजबूत

इन दिनों पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। शरीफा फल खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे इम्यून जनित रोग होने की संभावना काफी कम होती है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता काफी बढ़ जाती है। इसलिए इन दिनों शरीफा फल का सेवन जरूर रखें।

Rock Salt Benefits: इम्यून सिस्टम बूस्ट करता है सेंधा नमक, जानें और भी फायदे

प्रेग्नेंसी में है लाभदायक

शरीफा का सेवन गर्भावस्था के दौरान करने से बहुत ही लाभ होता है। गर्भवती महिलाओं को शरीफा रोजाना खाना चाहिए। इससे बच्चे का विकास काफी तेजी से होता है।  इसके सेवन से शिशु में मस्तिष्क और प्रतिरक्षा प्रणाली का विकास होता है। गर्भवती महिलाओं को शरीफा खाने की सलाह दी जाती है, इससे डिलेवरी के दौरान होने वाली पीड़ा कम होती है। ये हमारे शरीर को मजबूत बनाता है।

हार्ट अटैक का खतरा होता है कम

शरीफा में मैग्नीशियम और पोटेशियम प्रचूर रूप से होता है। इसका सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसके अलावा शरीफा का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। किसी भी प्रकार के दर्द से आराम मिलता है।

अस्थमा से बचाए

अस्थमा के रोगियों के लिए भी शरीफा काफी फायदेमंद होता है। शरीफा में विटामिन बी6 होता है, जो अस्थमा के अटैक को रोकता है। इसके अलावा इसमें ब्रोंकाइल इंफ्लेमेशन से बचाने का गुण होता है।

बढ़ता है वजन

ऐसे लोग जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए शरीफा बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना शरीफा को शहद में मिलाकर खाने से वजन काफी तेजी से बढ़ेगा।

बढ़ाए पाचन शक्ति

कॉपर और फाइबर जैसे तत्वों से शरीफा भरपूर होता है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाता है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज की शिकायत नहीं होती है। धूप में सुखाए हुए शरीफे को पीसकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन पानी के साथ करें, इससे डायरिया की समस्या से आराम मिलेगा।

बरसात में घर पर ही करें वेट लॉस, खाली पेट पीएं ये 6 वेट लॉस ड्रिंक्स

महिलाओं को भी करना चाहिए ट्राइसेप्स एक्सरसाइज, जानें करने का सही तरीका

च्युइंग गम चबाने से डबल चिन और मोटापा होता है कम, जानें और भी फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source