
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 25, 2020 3:50 PM IST
पेट के अल्सर और एसिडिटी में बहुत फायदेमंद है कस्टर्ड एप्पल, जानें इसके अन्य लाभ
इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि हेल्दी वेट, रोगमुक्त शरीर और स्वस्थ बॉडी के लिए अनाज से ज्यादा जरूरत फलों और हरी सब्जियों की होती है। फल और सब्जियां हमारे शरीर को कई ऐसे पोषक तत्व देते हैं जिनकी हमें बहुत जरूरत होती है। यूं तो हर फल और सब्जी के अपने लाभ होते हैं। ऐसा ही एक सीजनल फ्रूट है कस्टर्ड एप्पल। इस हरे रंग के कोन शेप वाले फल का स्वाद काफी हद तक अनानास और केले जैसा होता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट रुजुता दिवाकर कहती हैं कि ये सीजनी फ्रूट हमें कई तरह के लाभ देता है। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि कई रोगों से भी हमें बचाता है। तो आज हम इस लेख में जानेंगे कस्टर्ड एप्पल के फायदे साथ ही यह भी पढ़ेंगे कि कस्टर्ड एप्पल के सेवन से किन बीमारियों से बचा जा सकता है।
1. पेट के अल्सर और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।
2. इसमें फाइबर होता है जो पेट संबंधी कई रोगों से भी निजात दिलाते हैं।
3. आई और ब्रेन हेल्थ को इम्प्रूव करता है।
4. हेमेग्लोबिन लेवल में भी सुधार करता है।
5. इसमें बायोएक्टिव मॉलिक्यूल्स होते हैं जो एंटी-ओबेसोजेनिक, एंटी-डायबिटीज और एंटी-कैंसर गुणों को प्रदर्शित करते हैं।
6. इसमें सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो स्किन को ग्लो करने में मदद करते हैं। साथ ही कई स्किन प्रॉब्लम का भी निवारण करते हैं।
1. बेहद स्वास्थ्यप्रद माने जाने वाला ये फल पोषण में उच्च होने के साथ ही विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भी लैस होता है। इसके अलावा यह कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फाइबर और कई आवश्यक विटामिन सहित खनिज का भी सीधा स्त्रोत है। ये तत्व बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल को सामान्य रखने में मदद करते हैं और फैट को भी कम करते हैं।
2. कस्टर्ड फ्रूट विटामिन बी 6 का भी एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो हमारे मूड को प्रभावित करते हैं।
3. इस फल को चेरिमोया भी कहते हैं। इस फल में एंटी इन्फ्लामेट्री कम्पाउंड होते हैं जो शरीर को कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आने से रोकते हैं। साथ ही कस्टर्ड एप्पल कैंसर और हृदय रोग से भी बचाता है।
4. कस्टर्ड एप्पल का सेवन करने से बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे कि फाइन लाइन्स और झुर्रियों के साथ-साथ पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इस फल में मौजूद विटामिन सी स्वस्थ और निर्दोष त्वचा के लिए शरीर से मुक्त कणों का मुकाबला कर सकता है।