Advertisement

युवा वर्ग अधिक हो रहे हैं फैटी लिवर का शिकार, इन तरीकों से करें इसे खत्म

आंकड़ों की बात करें तो अमेरिका और ब्रिटेन में हर तीसरे युवा को कम या अधिक फैटी लिवर की बीमारी है। यह बीमारी सामान्यतया जीवनशैली की वजह से होती है। इस बीमारी को एक तरह से लिवर में फैट की अधिकता भी कहा जाता है। डॉक्टर फैटी लिवर के खतरे को साइलेंट किलर का नाम देते हैं।

Written By Kishori Mishra
Updated : September 22, 2020 2:41 PM IST

Alcohol, Obesity, Diabetes, Dyslipidemia. Certain medications, Hepatitis

Curry Leaves for fatty Liver : लिवर की कोशिकाओं में वसा अथवा फैट का होना सामान्य बात है, लेकिन यह 5 प्रतिशत से अधिक होने लगे, तो इसे फैटी लिवर कहेंगे। फैटी लिवर (fatty Liver problem) के खतरे का असर सबसे ज्यादा युवाओं में होता है। कुछ सालों में फैटी लिवर के खतरे से लोगों को लिवर सिरोसिस होने की घटना बहुत तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों की बात करें तो अमेरिका और ब्रिटेन में हर तीसरे युवा को कम या अधिक फैटी लिवर की बीमारी (Fatty liver Disease in youth) है।

यह बीमारी सामान्यतया जीवनशैली की वजह से होती है। इस बीमारी को एक तरह से लिवर में फैट की अधिकता भी कहा जाता है। डॉक्टर फैटी लिवर के खतरे को साइलेंट किलर का नाम देते हैं। तली-भुनी चीजे खाना, एक्सरसाइज ना करना और खान पान में सावधानियां ना बरतने की वजह से फैटी लिवर की समस्या होती है। लेकिन यदि आप अपने डाइट में करी पत्ता (Curry Leaves for fatty Liver ) शामिल करते हैं, तो फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे-

Advertisement

फैटी लिवर कम करे करी पत्ता (Benefits of Curry Leaves for Fatty Liver)

करी पत्ता में विटामिन-ए और सी भरपूर रूप से होता है, जो लिवर से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही कमजोर लिवर के लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। फैटी लिवर के लिए भी करी पत्ता बहुत ही गुणकारी माना जाता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फैटी लिवर की परेशानी से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व, फैटी लिवर से जुड़ी सभी परेशानी को राहत दिलाने में हमारी सहायता करता है।

Advertisement

फैटी लिवर की समस्या से निजात पाने के लिए अन्य डायट (Others Diet For Fatty Liver)

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन लिवर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ग्रीन टी पीने से लिवर का फैट कम होने के साथ-साथ फैट को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। दिन में दो कप ग्रीन टी का सेवन करने से हेल्दी लिवर रखा जा सकता है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका जिसे आम भाषा में एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता है। सेहत के लिए सेव का सिरका काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से लिवर मजबूत बनता है और फैट को बढ़ने से रोकने में हमारी मदद करता है।

नींबू

नींबू लिवर को सेहतमंद बनाने के लिए काफी गुणकारी होता है। यदि आप एल्कोहल का सेवन करते हैं, तो नींबू का सेवन आपको जरूर करना चाहिए। रोजाना सुबह एक गिलास पानी में एक नींबू का रस डालकर पीने से फैटी लिवर की समस्या से राहत मिलती है।

करेला

करेला शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है। करेले के सेवन से शरीर का पाचन तंत्र बेहतर होने के साथ-साथ शुगर लेवल को भी नियमित करने में मदद मिलती है। रोजाना डायट में कम से कम हफ्ते में 2 दिन करेले को शामिल करना चाहिए।

तंबाकू के सेवन से होती है कैंसर और नपुंसकता जैसी बीमारी, इन 7 उपायों से इस खराब लत से पाएं छुटकारा

Benefits of Onion : गर्मियों में सलाद के रूप में खाएं प्याज, शरीर को होंगे ये 6 असरदार फायदे

World No Tobacco Day 2020: मुंह का कैंसर ही नहीं, तंबाकू से होती हैं ये 6 खतरनाक बीमारियां

बैली फैट को करना है कम, तो जानें सुबह के नाश्ते में क्या खाएं और क्या नहीं

इम्यूनिटी पावर को करना है बूस्ट, तो घर पर तैयार करें ये हर्बल टी

About the Author

... Read More