आयुर्वेद के अनुसार दही और छाछ में कौन है ज्‍यादा फायदेमंद, पढ़ें आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट की सलाह

Curd Vs Buttermilk: दही और छाछ दूध से निर्मित एक डेयरी उत्‍पाद है, जिनके अलग-अलग फायदे हैं। दही और छाछ में कौन सा उत्‍पाद ज्‍यादा फायदेमंद है जानने के लिए पढ़ें ये लेख।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 8, 2021 5:50 PM IST

दही और छाछ (मट्ठा) दोनों दूध आधारित डेरी उत्पाद हैं, और थोड़े कम या ज्यादा दोनों में ही समान पोषक तत्व हैं। फिर भी लोगों के मन में एक लगातार सवाल बना रहता है कि दोनों में से कौन बेहतर है? क्या दही को छाछ में परिवर्तित करना वास्तव में दही के गुणों को प्रभावित करता है?

दही और छाछ में अंतर

दही और छाछ के बीच मुख्‍य अंतर यह है कि दही की सतह मोटी होती जबकि छाछ पतला होता है। छाछ बनाने के लिए दही को पतला किया जाता है। दही में जितना अधिक पानी डाला जाता है, छाछ की सांद्रता उतनी ही कम होगी। आयुर्वेद के अनुसार, दही को मथने से उसकी गुणवत्‍ता बढ़ जाती है। मथने से छाछ में मौजूद प्रोटीन की संरचना बदल जाती है, जिससे उनका आसानी से पचता है।

दही और छाछ में क्‍या है बेहतर?

यहां पर कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं जिनमें हम जानेंगे की दही और छाछ आपके स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार उपयोगी हैं।

पोषक तत्व: छाछ में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम विटामिन B12 जिंक राइबोफ्लेविन और प्रोटीन पाया जाता है। यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने कैंसर को रोकने तनाव को कम करने और खून की कमी आदि को कम करने के काम आता है। वहीं दूसरी ओर दही कैल्शियम फास्फोरस विटामिन B12, B5, B2 पोटेशियम प्रोटीन और मॉलीब्लेडिनम का प्रचुर स्रोत है। यह सभी पोषक तत्व हाइपरटेंशन हृदय रोग हड्डियों की कमजोरी चिंता व तनाव को दूर करते हैं।

वजन कम करने में सहायक: अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपने खान-पान पर संयम बरतना होगा। अगर आप अपने भोजन में छाछ को सम्मिलित करना चाहते हैं तो यह विचार कर लेना आवश्यक होगा की प्रति 100 ग्राम छाछ में कितनी मात्रा में कौन कौन से पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। प्रति 100 ग्राम छाछ में 40 कैलोरी जबकि 100 ग्राम दही में 98 कैलोरी प्राप्त होती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें अपने भोजन में दही शामिल करना चाहिए।

द्रवित घटक: छाछ में द्रव की प्रचुर मात्रा पाई जाती है इसलिए इसे गर्म मौसम में अधिक से अधिक मात्रा में प्रयोग किया जा सकता है क्योंकि यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और अन्य द्रवों की पूर्ति करता। वहीं दूसरी ओर दही में सीमित मात्रा में यह द्रव होते हैं। दही का प्रयोग उन व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है जिन्हें कम द्रव ग्रहण करने की सलाह दी गई हो और अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन प्रयोग करने को कहा गया हो।

प्रोबायोटिक घटक: छाछ और दही दोनों ही प्रोबायोटिक घटक अर्थात अच्छे बैक्टीरिया से युक्त होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं व इसे सुदृढ़ करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.