वजन कम करने के लिए खाएं दही-चावल, ये रहे इसके 4 अन्य फायदे

Dahi chawal khane ke fayde: दही-चावल खाने से पेट संबंधित कई समस्याएं दूर होती हैं। पेट फूलने, पेट खराब होने, डायरिया होने पर भी आप दही-चावल खा सकते हैं। चावल में दही मिलाकर खाने से स्किन भी ग्लो करती है। जानिए, दही-चावल साथ में खाने के सेहत लाभ (curd rice eating benefits) क्या-क्या होते हैं। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 10, 2020 3:43 PM IST

Curd Rice Eating Benefits in Hindi (दही-चावल खाने के सेहत लाभ)

दही आप खाते होंगे। इसके फायदे (Curd benefits) भी जानते होंगे, लेकिन जब दही को चावल (Curd Rice) के साथ खाया जाता है, तो इसके फायदे और भी अधिक बढ़ जाते हैं। दही का सेवन करना पेट और हड्डियों के लिए बहुत स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। पाचनशक्ति को मजबूत बनाती है दही। दही और चावल को साथ खाने से पेट संबंधित कई समस्याएं (dahi chawal khane ke fayde) दूर रहती हैं। पेट फूलने, पेट खराब होने, डायरिया होने पर दही-चावल खाने की सलाह दी जाती है। चावल में दही मिलाकर खाने से स्किन भी ग्लो करती है। जानिए, दही-चावल साथ में खाने के सेहत लाभ (curd rice eating benefits) क्या-क्या होते हैं।

दही-चावल खाने के फायदे (Health benefits of eating curd rice in hindi)

वजन कम करने के लिए खाएं दही-चावल

यदि आपको लगता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है, तो फिर इसे दही के साथ खाएं। इस तरह खाने से वजन नहीं बढ़ता है। चावल को बनाने के बाद उसका मांड निकाल लें। इसी चावल को ठंडा करके इसमें दही मिलाएं और खाएं। लगातार इसका सेवन करने से वजन कम हो सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है।

पेट दर्द होने पर करें दही-चावल का सेवन

पोटैशियम और मैग्नीशियम का मुख्य स्रोत है चावल। ये दोनों तत्व पेट की ऐंठन, दर्द को दूर करते हैं। दही-चावल खाने से पीरियड्स से पहले होने वाली ऐंठन, मरोड़ और पेट दर्द से भी बचाव होता है।

पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए दही-चावल है बेस्ट

दही-चावल भोजन को सही तरीके से पचाता है। इसके सेवन से (dahi chawal benefits in hindi) पेट की सेहत दुरुस्त रहती है, क्योंकि दही में गुड बैक्टीरिया अधिक होते हैं। ये पाचन को सही रखते हैं। पेट दर्द, पेट में जलन, आंतों में सूजन जैसी समस्याएं भी आपको परेशान नहीं करती हैं।

कब्ज से दिलाए छुटकारा दही-चावल

जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, वो भी दही-चावल का सेवन (curd rice eating benefits) कर सकते हैं। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं। दही पाचन को दुरुस्त करता है। मल (Stool) को मुलायम बनाता दही-चावल।

दही-चावल खाकर मजबूत करें इम्यून सिस्टम

दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है (immunity booster food in hindi), जिससे आप कई संक्रामक रोगों से बचे रहते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, तो शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

क्या दही खाने से कंट्रोल होता है हाई ब्लड प्रेशर ?

पिम्पल्स-फ्री स्किन पाने के लिए लगाएं चेहरे पर दही, मुहांसों के लिए ऐसे करें दही का इस्तेमाल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source