Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
diet for constipation: जब तक हमारी पाचन प्रणाली सही से काम नहीं कर पाएगी तब तक हमारा स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह पाएगा। लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल और जंक फूड्स खाने की आदत के कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, जिनमें कब्ज प्रमुख समस्या है। आजकल लगभग हर घर में कोई न कोई व्यक्ति ऐसा मिल जाता है, जिससे कब्ज कि समस्या होती है। कब्ज के कारण उनका पेट सुबह साफ नहीं होता है और यहां तक कि उन्हें दिन में कई बार पेट पेट साफ करने के लिए जाना पड़ता है। वैसे तो मार्केट में कब्ज दूर करने की कई दवाएं मौजूद हैं, लेकिन वे सिर्फ तब तक ही काम करती हैं, जब तक उनका इस्तेमाल किया जाए। इनका इस्तेमाल बंद करने के बाद फिर से कब्ज की शिकायत होने लगती है। ऐसे में हमें घर पर ही अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत है, ताकि कब्ज से छुटकारा मिला जाए और आपको लंबे समय तक कोई दवा भी न लेनी पड़े चलिए जानते हैं इस बारे में। (yogurt for constipation)
आज हम आपको कब्ज का इलाज करने के लिए कोई घरेलू नुस्खा नहीं बल्कि एक खास डाइट के बारें बताने वाले हैं। अगर आप भी कब्ज से परेशान हो चुके हैं, तो आप दही में ओट्स मिलाकर सेवन कर सकते हैं। रोज दही में ओट्स मिलाकर उनका सेवन करने से कुछ ही दिन में आपकी पाचन क्रिया फिर से सामान्य रूप से काम करने लगेगी और कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
दही में ओट्स मिलाकर इसका सेवन करना आमतौर पर सुबह के समय सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह एक ब्रेकफास्ट डाइट है। साथ ही सुबह के समय सेवन करने से पाचन जल्दी ठीक होता है। हालांकि, इसका दोपहर के समय भी सेवन किया जा सकता है और इसकी मदद से भी कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है।
बहुत से लोगों को लगता है कि शाम के समय ऐसी डाइट का सेवन करना चाहिए, जिससे सुबह के समय पेट साफ होगा। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है, हमारी पाचन प्रणाली के काम करने का एक चक्र यानी साइकिल होता है। शाम के समय दही और ओट्स का सेवन कब्ज को दूर करने के लिए इतने अच्छे से काम नहीं कर पाता है। साथ ही रात के समय दही का सेवन कई बार अन्य हेल्थ समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
हालांकि, अगर आपको कब्ज ज्यादा है, तो हो सकता है कि सिर्फ दही और ओट्स वाली डिश से आपका काम न बन पाए। लेकिन आप दही और ओट्स के साथ थोड़ा इसबगोल मिला सकते हैं। इस दौरान ध्यान रखें कि आपको ओट्स कम और दही ज्यादा रखनी है और उसके बाद उसमें इसबगोल मिलाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसबगोल दही तरल को सोख लेता है।
अगर आपको कब्ज के कारण अन्य समस्याएं महसूस होने लगी हैं या फिर इन तरीकों से कब्ज में आराम नहीं मिल पा रहा है, तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कब्ज किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत होती है, जिसका जल्द से जल्द इलाज करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में डॉक्टर पहले आपके स्वास्थ्य की अच्छे से जांच करेंगे और फिर स्थिति के कारण के अनुसार आपको दवाएं देंगे।