खाने में इस तरह खाएंगे हल्दी तो बर्फ की तरह पिघलेगी कमर की चर्बी! जानें हल्दी खाने का सही तरीका

Curcumin Home Remedy :  वजन घटाने के लिए हल्दी यानी करक्यूमिन आपकी मदद कर सकता है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं वजन घटाने में करक्यूमिन कैसे है फायदेमंद?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 9, 2023 2:47 PM IST

Curcumin Home Remedy : आधुनिक समय में हम में से कई लोग वजन घटाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करते हैं। लेकिन बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है, इसका कारण सही डाइट और फिजिकल एक्टिविटी में कमी होती है। वहीं, कुछ ऐसे घटक होते हैं, जिसकी कमी होने पर भी शरीर का वजन बढ़ता है। शरीर के बढ़ते वजन को कम करने में करक्यूमिन आपके लिए काफी प्रभावी हो ( Curcumin Reduce Belly Fat ) सकता है। करक्यूमिन, हल्दी का एक एक्टिव घटक है, जो एक पीले रंग का फेनोलिक यौगिक ( What is Curcumin ) है। इसका प्रयोग खाने के रंग और स्वाद को बदलने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह आपके लिए एक बेहतर सप्लीमेंट्स साबित हो सकता है। आइए जानते हैं वजन घटाने में करक्यूमिन का क्या है लाभ और कैसे करें इसका सेवन?

क्या करक्यूमिन पेट की चर्बी कम करता है? - Does Curcumin Reduce Belly Fat

एक अध्ययन के मुताबिक, करक्यूमिन का सेवन करने से आपके शरीर का वजन तेजी से कम होता है। यह बीएमआई और कमर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने में आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, करक्यूमिन  एडिपोनेक्टिन के बढ़े हुए स्तर को संतुलित करता है, यब एक ऐसा हार्मोन जो आपके मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो हल्दी यानी कक्यूमिन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

बेली फैट कम करने के लिए कैसे करक्यूमिन/ हल्दी का सेवन - How to use Curcumin or turmeric to burn belly fat

वजन को घटाने के लिए आप हल्दी यानी करक्यूमिन का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में

हल्दी की चाय - Turmeric Tea for Belly Fat

बेली  फैट को कम करने के लिए आप हल्दी की चाय का सेवन करें। इसके लिए सबसे पहले 1 सॉस पैन लें, इसमें 2 कप पानी और 1 चुटकीभर हल्दी पाउडर डालें। अगर आप चाहें तो स्वाद बदलने के लिए दालचीनी भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसे करीब 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबलने दें। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे छानकर इसका सेवन करें। इससे आपके बेली  फैट तेजी से कम होगा।

खाने में करें इस्तेमाल - Use With Foods

करक्यूमिन का प्रयोग आप खाने के रूप में भी कर सकते हैं। मुख्य रूप से सब्जियों, मिठाईयों और पुलाव जैसी चीजों में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। हल्दी के प्रयोग से आपका बेली फैट कम होगा।

हल्दी वाला दूध - Turmeric Milk for Weight Loss

बेली फैट को कम करने के लिए हल्दी वाला दूध भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन आप रोजाना रात में सोने से पहले करें। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास दूध लें, अब इसमें चुटकीभर हल्दी डालें और छह से सात मिनट तक गर्म करें। इसके बाद इसका सेवन करें। यह संक्रमण से भी सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर सकता है।

ध्यान रखें कि हल्दी आपके वजन को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन आप इससे पूरी तरह से अपना वजन कम नहीं कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको अपने हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देने की जरूरत होगी। ताकि आप हेल्दी तरीके से अपना वजन कम कर सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source