
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 12, 2026 9:47 AM IST
mushroom soup
What are the best soups for winter : मशरूम का सूप सर्दियों में एक अच्छी डिश होती है, जो गर्माहट तो देता ही है साथ ही हल्का-फुल्का और टेस्टी भी होता है। मशरूम कई तरह के मिनरल्स से भी भरपूर होता है, जो कई तरह से हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। जो लोग हेल्दी लेकिन बहुत कम समय में बनने वाली चीजों की तलाश में रहते हैं, उनके लिए मशरूम का सूप काफी अच्छाऑप्शन है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट होने से लेकर शरीर का बढ़ता वजन कंट्रोल हो सकता है। इस लेख में हम आपको मशरूम का सूप पीने के फायदे और इसकी रेसिपी के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से-
रिसर्च के अनुसार, मशरूम प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, फाइबर और बी विटामिन देते हैं, जो उन्हें सर्दियों में खाने के लिए एक बेस्ट फूड बनाता है। यह सूप इम्यूनिटी और एनर्जी देने का कम करत है। इतना ही नहीं, कम कैलोरी वाली प्रकृति की वजह से मशरूम का सूप उन लोगों के लिए एक हेल्दी डिश है, जो लाइट फूड खाना पसंद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो मशरूम मेंपानी की भरपूर मात्रा होती है, जो बॉडी को हाईड्रेट रखने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट को भरा हुआ भी रखता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूरहोता है। ऐसे में यह सर्दियों में होने वाली हल्की-फुल्की बीमारियों से बचाने में भी कारगर होता है।
घर पर मशरूम का सूप बनाना बेहद फायदेमंद होता है, जो बेसिक मसालों के साथ ही बन जाता है। पुराने समय में मशरूम का इस्तेमाल प्रोटीन और मिनरल्स की प्राप्ति के लिए शोरबे में रूप में किया जाता था। इसकी उत्पत्ति एशियाई और यूरोपीय किचन से हुई है, जो अभी तक कम कैलोरी वाला अच्छा ऑप्शन है। जो सर्दियों में ज्यादा पसंद किया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं।
मशरूम का सूप बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म करें। फिर पैन में तेल या मक्खन गरम करें और प्याज को नरम होने तक भूनें। अब इसमें लहसुन डालें और 30 सेकंड तक पकाएं। अब इसमें कटे हुए मशरूम डालें और इसे तब तक पकाएं, जब तक कि वे नरम न हो जाएं। अब इस पर आटा छिड़कें और अच्छेसे मिलाएं, ताकि अच्छी तरह से कोटिंग बन जाए।
हालांकि, एक बात का ध्यानरखें कि इसमें गांठ न पड़ें और फिर नमक व काली मिर्च डालें। फिर इसे 8-10 मिनट तक अच्छे धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें दूध डालें और 2 मिनट और धीमी आंच पर पकाएं। आपका सूप तैयार है, फिर इसे धनिए से गार्निश करें और गर्मा-गर्म सूप का आनंद लें।