मिठाई, चिप्स-नमकीन और बर्फ खाने का बार-बार करे मन तो ये इस 1 विटामिन की कमी के हैं संकेत

जब आपके शरीर का न्यूट्रिशन बैलेंस खराब हो जाता है तो यह स्थिति बनती है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप हर क्रेविंग के ​इशारे को समझें और उसका तुरंत निदान करें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 7, 2024 10:00 AM IST

क्या आपका मन की कभी-कभी बहुत ज्यादा मीठा या तीखा खाने का करता है। क्या आपको भी अचानक से बर्फ या फिर चॉकलेट खाने की क्रेविंग होती है। अगर हां, तो इसे सिर्फ मन की इच्छा न मानें, ये किसी विटामिन या मिनरल की डेफिशियेंसी भी हो सकती है। जी हां, जब आपके शरीर का न्यूट्रिशन बैलेंस खराब हो जाता है तो यह स्थिति बनती है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप हर क्रेविंग के ​इशारे को समझें और उसका तुरंत निदान करें।

इसलिए करता है चटपटा खाने का मन

अगर आपका अक्सर चिप्स, नमकीन, फ्रेंच फाइज, गोल गप्पा, चाट आदि खाने का मन करता है तो ये सोडियम की कमी का इशारा हो सकता है। सोडियम एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है। यह बॉडी में लिक्विड बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। यह आपके नर्वस सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। हालांकि ज्यादा सोडियम भी हेल्थ के लिए खराब है। यह ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। इसलिए इसे बैलेंस मात्रा में लें।

ये है चॉकलेट की चाहत का कारण

वैसे तो चॉकलेट ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है। लेकिन अगर आपको चॉकलेट खाने का बहुत ही ज्यादा मन करता है तो फिर कुछ गड़बड़ है। यह अक्सर मैग्नीशियम की कमी को दिखाता है। मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए एक इंपॉर्टेंट मिनरल है। इसकी कमी से आपकी एनर्जी डाउन रहती है, मसल्स ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। इतना ही नहीं मैग्नीशियम आपके मूड को भी इफेक्ट करता है। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, सीड्स, नट्स आदि शामिल करने से मैग्नीशियम की कमी दूर की जा सकती है।

क्या पास्ता, पिज्जा के बिना नहीं लगता मन

कुछ लोगों को पास्ता, पिज्जा, ब्रेड, चावल आदि बहुत पसंद होते हैं। कुछ का तो इसके बिना मन ही नहीं लगता। ये क्रेविंग कार्बोहाइड्रेट की है, जो नाइट्रोजन की कमी को दिखाता है। अगर आप अपनी डेली डाइट में प्रोटीन रिच फूड शामिल करेंगे तो ये क्रेविंग खत्म हो सकती है। साथ ही आपको भरपूर पोषण भी मिलता है।

मिठाई के बिना नहीं लगता मन तो संभलें

मिठाई कई लोगों की फेवरेट होती है। इसके बिना उनका खाना अधूरा रहता है। लेकिन मीठे की यह क्रेविंग शरीर की कई ​कमियों को दिखाती है। यह कार्बन, क्रोमियम, सल्फर, फास्फोरस और ट्रिप्टोफैन सहित विभिन्न कमियों के कारण होती है। चीनी की सबसे ज्यादा इच्छा क्रोमियम की कमी के कारण महसूस होती है। शोध बताते हैं कि क्रोमियम के सप्लीमेंट डिप्रेशन से पीड़ित लोगों में कार्बोहाइड्रेट की क्रेविंग कम करते हैं। इसके लिए आपको अपनी डेली डाइट में साबुत अनाज, सब्जियां, फल आदि शामिल करने चाहिए।

गंभीर हो सकता है बर्फ खाने का मन

वैसे तो समर सीजन में आइस क्रेविंग होना बहुत ही आम बात है। लेकिन अगर यह क्रेविंग बहुत ज्यादा है तो यह पैगोफैगिया है। कई बार यह आयरन की कमी का इशारा हो सकता है। ऐसे में हो सकता है कि आप एनीमिया के शिकार हों।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.