Quinoa Benefits: फाइबर से भरपूर होता है किनवा, इस पौष्टिक अनाज से बनाएं यह हेल्दी रेसिपी
Quinoa Benefits: फाइबर से भरपूर होता है किनवा, इस पौष्टिक अनाज से बनाएं यह हेल्दी रेसिपी
फाइबर से भरपूर होने के कारण किनवा पचने में आसान होता है। साथ ही यह पेट और पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसके अलावा यह किसी भी तरीके से आपकी मीठी या नमकीन डिश के स्वाद को बदलता नहीं।
Written By:
Sadhna Tiwari
| Updated : October 19, 2019 2:56 PM IST
किनोवा (Quinoa) पचने में आसान होता है और यह पेट भी भरता है।
किनवा (Quinoa)एक ऐसा अनाज है जो भारतीय ना होने के बावजूद भारतीयों के भोजन में शामिल हो रहा है। यह एक पेट भरने वाला पौष्टिक अनाज (Quinoa Benefits) है और इसे भारतीय पकवानों में भी शामिल करना आसान है। किनवा (Quinoa) फाइबर से भरपूर अनाज है और इसीलिए यह पचने में आसान होता है। साथ ही यह पेट और पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा(Quinoa Benefits) होता है। इसके अलावा यह किसी भी तरीके से आपकी मीठी या नमकीन डिश के स्वाद को बदलता नहीं। किनवा से एक मीठी डिश है किनवा पॉरिज़, जिसकी रेसिपी हम लिख रहे हैं यहां।
झटपट किनवा (Quinoa) से बनाएं हेल्दी इंडियन डेज़र्ट रेसिपी (Quinoa Recipe):
हेल्दी किनवा पॉरिज़ बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:
किनवा पॉरिज़ बनाने के लिए सबसे पहले आंच पर एक कड़ाही रखें और उसमें घी गर्म करें। घी पिघलकर जब गर्म हो जाए तो उसमें किनवा डालकर थोड़ी देर भूनें। सुनहरा रंग आने तक किनवा को पकाते रहें।
अब इसमें एक कप गुनगुना पानी डालें। किनवा को ढंक कर उबलने दें। जब पानी आधा हो जाए तो इसमें केसर के धागे डाल दें।
किनवा और पानी के इस मिश्रण में दूध डालें और इसे ढंककर उबलने दें। 8-10 मिनट तक इसे पकने दें ताकि सारी चीज़ें अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
जब किनवा पकता हुआ दिखे तो मिश्रण में अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स, गुड़ और इलायची पाउडर डाल दें। अब केवल 2 मिनट और पकने दें और आंच से बर्तन उतार लें।
नारियल के टुकड़े, ड्राईफ्रूट्स और गुलाब की पखुंडियों से सजाकर इसे परोसें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.