
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 13, 2023 5:51 PM IST
cow milk and buffalo milk difference: दूध हमारी डाइट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के लिए यह जरूरी होता है। प्रोटीन और कैल्शियम का प्रमुख स्रोत होने के साथ-साथ यह शरीर को अन्य कोई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता है। दूध न पीने के कारण हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं और साथ ही शरीर को अन्य कई बीमारियां भी हो जाती हैं। लेकिन बहुत से लोगों के दिमाग में यह प्रश्न रहता है कि गाय या भैंस कौन सा दूध रहता है। कुछ लोगों का मानना है कि गाय का दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, तो वहीं कुछ लोग यह भी मानते हैं कि भैंस के दूध ज्यादा गाढ़ा होता है और कैल्शियम व अन्य प्रोटीन पाया जाता है। अगर आपके भी दिमाग में यह सवाल रहता है, तो इस लेख में हम आपके इस सवाल का जवाब दे देते हैं। चलिए जानते हैं गाय या भैंस में से अच्छा दूध किसका है और इनका सेवन करने से शरीर को कौन सा फायदा मिलता है।
दूध से मिलने वाला फायदा आमतौर पर उसके इस्तेमाल पर निर्भर करता है। गाय और भैंस दोनों के दूध अपनी-अपनी जरूरत के अनुसार अच्छे माने जाते हैं। चलिए जानते है अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कौन सा दूध फायदेमंद है -
भैंस के दूध की तुलना में गाय के दूध में फैट काफी कम मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों को अपने शरीर का वजन कम करना है उनके लिए गाय के दूध का सेवन माना जाता है और भैंस का दूध उनके लिए सही नहीं माना जाता है।
आयुर्वेद के अनुसार गाय का दूध पीने से दिमाग तेज होता है और छोटे बच्चों को खासतौर पर गाय का दूध जरूर पिलाना चाहिए। साथ ही आयुर्वेद का मानना है कि भैंस का दूध पीने से दिमाग को इतना फायदा नहीं होता है, जितना गाय का दूध पीने से होता है।
गाय के दूध में फैट कम मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह आसानी से पच जाता है। साथ ही इसमें कुछ ऐसे खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जिससे यह पाचन क्रिया में सुधार लाता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी कुछ समस्याएं हो रही हैं, तो गाय के दूध का ही सेवन करना चाहिए।
कुछ लोगों का शरीर ऐसा होता है कि वे जितनी मर्जी डाइट ले लें उनके शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। ऐसे में भैंस का दूध पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। भैंस के दूध में फैट गाय के दूध से ज्यादा पाया जाता है, जो शरीर को वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपका वजन भी नहीं बढ़ रहा है, तो आप भी अपनी डाइट में गाय के दूध की जगह भैंस के दूध के शामिल करें।
जिम व एक्सरसाइज करने वाले लोगों को लिए भी भैंस का दूध काफी फायदेमंद हो सकता है। भैंस के दूध में प्रोटीन व कैल्शियम दोनों ही ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, जो मांसपेशइयों और हड्डियों कम मजबूत बनाते हैं। एक्सरसाइज करने के साथ-साथ नियमित रूप से भैस का दूध पीने वाले लोगों का शरीर सुडौल बन जाता है।
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है कि भैंस के दूध मे कैल्शियम, प्रोटीन व फैट गाय के दूध से ज्यादा पाया जाता है। साथ ही कुछ अन्य ऐसे तत्व भी होते हैं, जो भैंस के दूध में ज्यादा होते हैं और उनसे शरीर को एनर्जी मिलती है। यदि आपको ज्यादातर समय कमजोरी महसूस होती है, तो आपके लिए भैंस का दूध ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
यह पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। सर्दियों मे कुछ लोगों को वजन तेजी से बढ़ता है, इसलिए उन्हें अपनी डाइट में गाय के दूध को शामिल करना चाहिए, ताकि उनके वजन को बढ़ने से रोका जा सके। साथ ही जिन लोगों को वजन बढ़ाना है या मसल बिल्ड करनी हैं, उनके लिए सर्दियों के मौसम में भैंस का दूध ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि इसमें प्रोटीन व कैल्शियम आदि ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।=