नाश्ते में खाएं कच्चा पनीर, मिलेंगे बॉडी और ब्रेन से जुड़े ये 4 फायदे

बहुत-से लोग सुबह की भागदौड़ और समय की कमी के कारण ठीक तरीके से नाश्ता नहीं कर पाते। जिससे, वे जल्दी थक जाते हैं, काम पर फोकस नहीं कर पाते और मसल्स लॉस भी होने लगता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स की मानें तो कच्चे पनीर का सेवन बेस्ट होगा।  जी हां, डायटिशियन्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चा पनीर ब्रेकफास्ट में खाने से आपके शरीर को कई प्रकार के हेल्दी फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 18, 2020 9:00 PM IST

Paneer Health Benefits: दिन की हेल्दी शुरुआत करने के लिए पौष्टिक नाश्ते का सेवन करना चाहिए। ब्रेकफास्ट यानि सुबह के नाश्ते में अगर पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिल जाएं। तो,  पूरे दिन के लिए आवश्यक एनर्जी मिल जाती है। जिससे, लोग अपना काम अच्छी तरह कर पाते हैं। लेकिन, बहुत-से लोग सुबह की भागदौड़ और समय की कमी के कारण ठीक तरीके से नाश्ता नहीं कर पाते। जिससे, वे जल्दी थक जाते हैं, काम पर फोकस नहीं कर पाते और मसल्स लॉस भी होने लगता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स की मानें तो कच्चे पनीर (Eating Raw Paneer  in breakfast) का सेवन बेस्ट होगा।  जी हां, डायटिशियन्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चा पनीर ब्रेकफास्ट में खाने से आपके शरीर को कई प्रकार के हेल्दी फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

क्या पनीर है एक आदर्श नाश्ता? कच्चा पनीर खाने से क्या फायदे होते हैं

शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है पनीर। दूध से बने पनीर में प्रोटीन के अलावा, विटामिन डी, हेल्दी फैट्स और कैल्शियम जैसे तत्व भी होते हैं। सुबह के नाश्ते के लिए यह एक अच्छा पर्याय है। क्योंकि, इससे पेट भरता है और आपको भूख कम लगती है। जिससे, आपको अनहेल्दी इटिंग से बचना आसान होता है। ( Benefits of Eating Raw Paneer in breakfast )

हेल्दी हार्ट

ब्रेकफास्ट में पनीर खाने का एक और फायदा है कि इससे आपकी हार्ट हेल्थ सुधरती है। पनीर में मिलनेवाले आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि मिनरल्स ना केवल शरीर का पोषण करते हैं। बल्कि, इसके हेल्दी फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। जिससे, दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज करे कंट्रोल

अक्सर, हाई ब्लड शुगर वाले लोगों को खानपान की चीज़ें बहुत संभलकर चुननी पड़ती हैं। ऐसे लोगो के लिए कच्चा पनीर एक अच्छा ब्रेकफास्ट बन सकता है। पनीर से मिलने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड्स रक्त में शुगर की मात्रा सही रखने में मदद करते हैं। ((Benefits of Eating Raw Paneer in breakfast in hindi )

वेट लॉस

हेल्दी कार्ब्स भी पनीर में अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है। पनीर का सेवन करने से डायजेस्टिव सिस्टम भी सही तरीके से काम करता है। इससे, शरीर का मेटा बॉलिज़्म भी अच्छा रहता है। इसीलिए कच्चा पनीर खाने वालों का वेट लॉस भी होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source