ऑस्टियोपोरोसिस रोग में बहुत फायदेमंद है कॉर्न का सेवन, ये 4 रोग भी होंगे बिना दवा के सही

कॉर्न का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग कॉर्न को सब्जी मानते हैं। जबकि वास्तव में यह एक अनाज है, जिसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। मक्का स्वादिष्ट होने के साथ ही कई रोगों से बचाने की भी क्षमता रखता है। मकई के बीजों के साथ ही इसके रेशे भी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको ऑस्टियोपोरोसिस में कॉर्न के लाभ समेत अन्य बीमारियों से बचने में इसकी भूमिका के बारे में बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 23, 2020 12:48 PM IST

कॉर्न का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग कॉर्न को सब्जी मानते हैं। जबकि वास्तव में यह एक अनाज है, जिसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। मक्का स्वादिष्ट होने के साथ ही कई रोगों से बचाने की भी क्षमता रखता है। मकई के बीजों के साथ ही इसके रेशे भी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको ऑस्टियोपोरोसिस में कॉर्न के लाभ समेत अन्य बीमारियों से बचने में इसकी भूमिका के बारे में बता रहे हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस रोग में फायदेमंद

ऑस्टियोपोरोसिस ऐसा रोग है जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती है। इस रोग हड्डी संबंधी बीमारियां जल्दी होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर फ्रैक्चर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कॉर्न का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस के ​जोखिम को कम करने में मदद करता ​​है। हड्डी को मजबूत बनाने के लिए कै​ल्शियम की आवश्यकता होती है और कॉर्न में कैल्शियम भी होता है। ऐसे में हड्डी को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए कॉर्न का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिलेगी हेल्दी स्किन

कॉर्न में विटामिन सी और लाइकोपीन (एंटीऑक्सिडेंट्स) भरपूर मात्रा में होते हैं। ये स्किन को टैनिंग से बचाने और त्वचा को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं। आप कॉर्न को उबालने के साथ ही मकई का तेल, मकई स्टार्च को सीधे त्वचा पर लगा सकते हैं। आप कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में भी देख सकते हैं कि उनके कॉर्न शामिल होता है। यदि आपको कॉर्न पसदं नहीं है तो आप कॉर्न सूप भी पी सकते हैं।

गर्भवती के लिए भी है फायदेमंद

कॉर्न में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो गर्भवती के दौरान मां और ​शिशु दोनों को स्वस्थ रखते हैं।

कॉर्न में फाइबर की उच्च मात्रा के साथ ही महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक फोलिक एसिड भी होता है। इसके साथ ही इसमें रोगजनक एसिड और ज़ेक्सैन्थिन भी होता है जो शिशु में जन्म दोषों के खतरे को कम उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। शिशु को मांसपेशियों से सबंधित स्वास्थ्य समस्याएं जल्दी घेरती, मक्के का सेवन उन्हें भी कम करता है।

skipping breakfast increases weight gain in hindi

जादू की तरह बढ़ाता है वजन

आज के समय में जहां एक ओर लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो वही कुछ लोग ऐसे भी हैं तो अंडरवेट हैं और किसी भी तरह अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो मक्का आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। क्योंकि यह हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में जादू की तरह काम करता है। इससे आपकी बॉडी को हेल्दी कैलोरी मिलती है साथ इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जिससे यह पचाने में भी आसान होता है।

भुट्टे के बाल भी हैं फायदेमंद

सिर्फ मक्का ही नहीं बल्कि इसके बाल भी फायदेमंद होते हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि भुट्टे के बाल एंटी इन्फ्लामेट्री एजेंट की तरह काम करते हैं, जो यूरिनरी ट्रेक्‍ट इंफेक्‍शन के लिए उपयोगी होता है। यह आमतौर पर यूरिनरी ट्रैक्ट लाइनिंग को कोट करती है और आगे होने वाली जलन को दूर करती हैं। यह किडनी स्टोन के खतरे को कम कर बॉडी टॉक्सिन को भी बाहर निकालने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source