मक्के का आटा है बहुत लाभकारी, खाएंगे तो होंगे ये 5 फायदे

मक्के के आटे में विटामिन ए और कैरोटिनॉइड पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए इसका सेवन आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 12, 2019 9:18 PM IST

मक्के (कॉर्न) के आटा का इस्तेमाल भारतीय घरों में रोटी बनाने के लिए किया जाता है। मक्के के आटा से बने व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। मक्के के आटा में फाइबर होता है साथ ही इसमें ग्लूटन नहीं होता है इसलिए इसका सेवन शरीर को डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है। जानें, मक्के के आटे का सेवन सेहत के लिए कैसे लाभकारी होता है।

काला चना खाने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे

मक्के के आटे के सेहत लाभ

आंखों को रखे हेल्दी

मक्के के आटे में विटामिन ए और कैरोटिनॉइड पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए इसका सेवन आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है।

एनीमिया से बचाए

मक्के के आटे में आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से एनीमिया की समस्या पैदा नहीं होती है। मक्के के आटे का सेवन करने से खून की कमी नहीं होती है और शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर भी सही बना रहता है।

ताली बजाने से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे, जब भी मिले मौका जरूर बजाएं

कब्ज ना होने दे

मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पहुंचता है, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य बना रहता है। कब्ज की समस्या भी पैदा नहीं होती है।

वजन करे कम

मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। इससे वजन बढ़ने की समस्या पैदा नहीं होती है।

हाइपरटेंशन से बचाए

रोजाना मक्के के आटे का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी मिलता है, जिससे हाइपरटेंशन की समस्या पैदा नहीं होती है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित बना रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source