शुगर लेवल को तेजी से कम करता है हरे धनिया का जूस, जानें बनाने और सेवन का सही तरीका

Coriander Leaves Benefit : भारतीय व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हरे धनिये की पत्तियों का सेवन करने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated : September 23, 2024 2:01 PM IST

Coriander Leaves Benefits: धनिया यानि कोरिएंडर सब्जी का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही इसकी चटनी और जूस कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज साबित होते हैं। दरअसल धनिये में एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन, बीटा-कैरोटीन, कैम्फेरोल विटामिन सी, विटामिन बी2, विटामिन ए और क्वेरसेटिन कंपाउंड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों के लेवल कंट्रोल रहते हैं। इसके साथ ही यह शरीर को डिटॉक्स करने, लिवर और हृदय को स्वस्थ्य रखने में भी मदद करता है। इस लेख में आपको धनिये के अचूक फायदे और सेवन के तरीकों के बारे में बताएंगे, जिससे आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

धनिये के फायदे - Coriander Benefits:

भारतीय व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के अलावा हरे धनिये के कई फायदे भी हैं, आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त

अगर आप पेट से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं, तो हरे धनिया का जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके नियमित सेवन से अपच, गैस और अन्य पाचन से संबंधित समस्याओं के समाधान में मदद मिल सकती है।

शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है

हरे धनिया में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आपको स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह इंफेक्शन से भी आपको बचाता है।

बॉडी डिटॉक्सिफाई करता है

हरी धनिया में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का मदद करता है। यह बैक्टीरिया से लड़ने में शरीर की मदद करता है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए भी आप हरी धनिया के जूस का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण

धनिया के पत्तों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने वाले गुण मौजूद होते हैं। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो धनिया का जूस आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार खाली पेट हरी धनिया का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

हरे धनिये का जूस कैसे बनाएं - How To Make Coriander Juice

आवश्यक सामग्री

  • एक मुट्ठी हरी धनिया
  • एक नींबू का रस
  • नमक
  • पानी

बनाने का तरीका

धनिये की पत्तियों को अच्छे से धो लें। इसे चाकू से बारीक काटकर ग्राइंडर में डालें और उसका पेस्ट बना लें। अब इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें और एक बार फिर से ग्राइंड करें। पानी को अच्छे से छान लें और अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और सेवन करें।

अगर आपके पास मिक्सर या ग्राइंडर नहीं है, तो धनिया की पत्तियों को पानी में 10 मिनट तक डालकर उबालें इसके बाद पानी ठंडा करके छान लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। अगर आप जूस को स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो उसमें चुटकी भर नमक मिला सकते हैं, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source