डायबिटीज कंट्रोल करने में फायदेमंद है धनिया, जानें उपयोग का स‍ही तरीका

कुछ ऐसे भारतीय मसाले हैं, जिनके सेवन से आप डायबिटीज यानी शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक मसाला है धनिया।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 17, 2019 7:25 PM IST

डायबिटीज इन दिनों तेजी से बढ़ती जा रही बीमारियों में से एक है। इसे लाइफस्‍टाइल डिजीज में काउंट किया जाता है। पर घबराएं नहीं। कुछ ऐसे भारतीय मसाले हैं, जिनके सेवन से आप डायबिटीज यानी शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक मसाला है धनिया (coriander control diabetes)। आइए जानते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कैसे किया जाए धनिया का सेवन।

खतरनाक होती जा रही है डायबिटीज

डाय‍बिटीज दो तरह की होती है। टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज। दोनों ही तरह की डायबिटीज खतरनाक है। पर इन दिनो टाइप 2 डायबिटीज ज्‍यादा तेजी से बढ़ रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो आने वाले कुछ वर्षों में दुनिया भर में डायबिटीज के रोगियों की संख्‍या 70 मिलियन को पार कर जाएगी। जबकि भारत में ही डायबिटीज रोगियों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए भारत ने इसके खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

डायबिटीज में फायदेमंद है धनिया (coriander health benefits)

धनिया भारतीय सूखा मसाला है। जबकि इसे दाल-स‍ब्‍जी में स्‍वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए ताजा यानी हरा धनिया के रूप में भी इस्‍तेमाल किया जाता है। दोनों ही फॉर्म में यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। धनिया मौसमी संक्रमणों से शरीर की रक्षा करता है। इसके साथ ही यह टाइप 2 डायबिटीज यानी ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मददगार है।

धनिया में मौजूद पोषक तत्‍व

यह कई तरह के पोषक तत्‍वों से परिपूर्ण है। इसमें कई तरह के विटामिन जैसे विटामिन ए, सी, के और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन और पोटेशियम भी पाया जाता है। जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्‍वों में शुमार हैं। यह कैल्शियम का भी अच्‍छा स्रोत है। जिसे आप दाल, सब्‍जी या अचार में भी मिला सकते हैं।

डायबिटीज में इस तरह करें धनिया का सेवन (coriander water control diabetes)

धनिया में एंटी बैक्‍टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं। जिसके लिए आप सूखा धनिया या हरा धनिया किसी का भी सेवन कर सकते हैं। पर अगर आप डायबिटीज यानी शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसे सूखे धनिया का सेवन ज्‍यादा लाभदायक होगा। इसके लिए आप इसे रात को एक गिलास पानी में भिगो दें। और सुबह खाली पेट इस पानी को पियें। इससे डायबिटीज और कोलेस्‍ट्रॉल दोनों कंट्रोल होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source