Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Holi Health Tips For Diabetics: होली की मिठाइयों का लेना है स्वाद तो डायबिटिक्स कर सकते हैं ये उपाय, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

यहां पढ़ें कुछ डाइट और हेल्थ टिप्स जो होली के दौरान आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से रोकने में आपकी मदद कर सकती हैं।(Holi Health Tips For Diabetics)

Holi Health Tips For Diabetics: होली की मिठाइयों का लेना है स्वाद तो डायबिटिक्स कर सकते हैं ये उपाय, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 16, 2022 9:44 PM IST

Holi Health Tips For Diabetics: होली का त्‍योहार आ चुका है और इसके साथ ही इस त्योहार से जुड़ी तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। इस त्योहार पर बनने वाली पारम्परिक डिशेज को बनाने, खाना और दूसरों को खिलाने का शौक हर परिवार में देखा जाता है। होली (Holi 2022) के त्योहार पर बननेवाली कचौरियां, गुझिया (Gujiya) और ठंडाई का स्वाद लोगों मार्च महीने की हल्की गर्मी में राहत दिलाने का काम करता है और लोगों का मूड भी अच्छा बना देता है। लेकिन, त्योहारों की ये बेफिक्री और खाने-पीने की मौज उन लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती जिन्हें हाई ब्लड शुगर लेवल या डायबिटीज की समस्या हो।

होली जैसे त्योहारों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने (Risk of spike in blood sugar level) का खतरा खाने-पीने की हर चीज के सथ बढ़ सकता है। इसीलिए, मधुमेह या डायबिटीज के रोगियों को त्योहारों के समय में अपने खान-पान पर ध्यान देना महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है और आप किसी होली पार्टी में शिरकत करने जा रहे हैं और समझ नहीं पा रहे कि इस उत्सव के दौरान अपनी डाइट का ध्यान कैसे रखें तो कुछ तरीके हम सुझाते हैं। यहां पढ़ें कुछ डाइट और हेल्थ टिप्स जो होली के दौरान आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से रोकने में आपकी मदद कर सकती हैं।  (Holi Health Tips For Diabetics In Hindi.)

Also Read

More News

हाइड्रेटेड रहें

त्योहारों के दौरान अनहेल्दी इटिंंग (unhealthy eating during festivities) की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। तले-भुने, मसालेदार और मीठे पकवान खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही शरीर में हानिकारक तत्व भी अधिक मात्रा में जमा होने लगते हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे, शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। साथ ही साथ डाइजेस्टिव सिस्टम, बाउल और गट को सही तरीके से काम करने में भी पानी सहायता करता है।इसीलिए, दिन में 8-10 गिलास पानी ज़रूर पिएं।

पोर्शन का रखें ख्याल

डायबिटीज में खुद पर नियंत्रण और सीमित मात्रा में किसी भी चीज का सेवन डायबिटीज मैनेजमेंट का सर्वोत्तम तरीका माना जाता है। होली के त्योहार में आपको इसी नियम का ध्यान रखना चाहिए। सीमित मात्रा में गुजिया, जलेबी या चाट का स्वाद लिया जा सकता है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा और आप भी अपने मनपसंद पकवानों का लुत्फ उठा सकेंगे।

शक्कर नहीं इन मीठी चीजों का करें सेवन

अगर आपके घर में होली के लिए मिठाइयां बन रही हैं तो उनमें शक्कर की जगह ऐसी चीजों को मिलाएं जो नेचुरली मीठी होती हैं लेकिन शक्कर की तरह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं। चीनी की जगह गुड़ (Gur or Jaggery), खजूर (Dates),किशमिश (Raisins) और सूखी अंजीर (Anjeer) को मिठाई में इस्तेमाल करें।  इससे मिठाइयां को मीठा स्वाद भी मिलेगा और आप रिफाइंड शुगर खाने से भी बच सकेंगे। (smart ways to avoid sugar in diabetes)

चबा-चबाकर खाएं खाना

जल्दबाजी में अक्सर लोग बहुत अधिक मात्रा में खा लेते हैं। इसीलिए, धीरे-धीरे और चबा-चबाकर अपने भोजन को खाएं। भोजन को धीरे-धीरे खाने से डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है और पेट से जुड़ी समस्याएं (digestive problems) भी कम होती हैं। साथ ही आप कम मात्रा में भोजन खाते हैं।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में बीमारी और डाइट से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे पर अमल करने या स्वास्थ्य-संबंधी किसी समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी एक्सपर्ट का परामर्श ज़रूर लें।)

यह भी पढ़ें-

डायबिटीज ही नहीं शक्कर का सेवन बहुत अधिक करने से हो सकते हैं ये नुकसान भी, स्किन से लेकर दिल पर पड़ सकता है असर

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Pre-Holi Skincare Tips: होली से पहले स्किन की देखभाल करें ऐसे, दमक उठेगा चेहरा