Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

10 रुपये की इस सब्जी के जूस से कंट्रोल करें यूरिक एसिड, दर्द और सूजन भी मिलेगा आराम

Uric Acid for bottle gourd :  यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप सस्ती सी सब्जी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

10 रुपये की इस सब्जी के जूस से कंट्रोल करें यूरिक एसिड, दर्द और सूजन भी मिलेगा आराम
Uric Acid Bottle Gourd

Written by Kishori Mishra |Updated : October 19, 2024 10:46 AM IST

Uric Acid for bottle gourd : यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद अपशिष्ट उत्पाद है, जो तब बनता है जब आपका शरीर प्यूरीन को तोड़ता है। कुछ खाद्य पदार्थों और ड्रिंक्स का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में कई हेल्थ एक्सपर्ट इन खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की सलाह देते हैं। अगर आप यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो कुछ हेल्दी खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इन दिनों मार्केट में मिलने वाली कुछ सब्जियां भी शामिल हैं। कुछ सस्ती सब्जियों के सेवन से आपके शरीर का यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है, जिसमें लौकी शामिल है। लौकी से काफी हद तक यूरिक एसिड घट सकता है। यह मार्केट में आपको 10 से 20 रुपये में आसानी से मिल सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड कंट्रोल करने में लौकी किस तरह से फायदेमंद है?

लौकी प्यूरीन को करता है बाहर

शरीर में हाई यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप लौकी का सेवन कर सकते हैं। लौकी का जूस शरीर से प्यूरीन को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकता है। यह यूरिक एसिड के साथ मददगार साबित हो सकता है।

गाउट को करता है कम

लौकी का जूस पीने से गाउट की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से हड्डियों में चिपके यूरिक एसिड के क्रिस्टल को बाहर किया जा सकता है। साथ ही यह दर्द और सूजन की परेशानी को भी कम कर सकता है। ऐसे में अगर आप यूरिक एसिड के स्तर और गाउट की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं।

Also Read

More News

किस तरह तैयार करें लौकी का जूस?

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप लौकी से जूस बनाकर पी सकते हैं। यह काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह करें तैयार?

  • सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से धो लें।
  • अब इसके छिलकों को अच्छी तरह से उतारकर काट लें।
  • अब इसके टुकड़ों को मिक्सर ग्राइंडर की मदद से अच्छी तरह से पीस लें।
  • अब सूती कपड़े की मदद से जूस को छान लें।
  • अब इसमें चुटकीभर नमक डालकर पिएं।

कब पीना चाहिए लौकी का जूस?

आप सुबह खाली पेट लौकी का जूस पिएं। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करनी चाहिए। इसके साथ-साथ आप अपने डाइट पर पूरी तरह से ध्यान दें और समय-समय पर डॉक्टर से अपनी जांच कराएं।

लौकी के जूस के कुछ अन्य फायदे

बॉडी करे डिटॉक्स - लौकी के जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद गंदगी को दूर किया जा सकता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालकर आपकी स्किन पर चमक ला सकता है।

मेटाबोलिज्म को बढ़ावा - लौकी का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है। यह मल त्याग को आसान करता है। साथ ही कैलोरी भी तेजी से बर्न कर सकता है।

वजन घटाना - शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लौकी का जूस पिएं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो आपके वेट को कंट्रोल कर सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read : क्या प्रेशर कुकर में बनी दाल खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है?