Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Control diabetes :  डायबिटीज है तो न खाएं पैक्‍ड फूड और जूस

इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी खानपान संबंधी आदते हैं। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपने खानपान (Control diabetes) पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

Control diabetes :  डायबिटीज है तो न खाएं पैक्‍ड फूड और जूस
इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी खानपान संबंधी आदते हैं। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपने खानपान पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

Written by Yogita Yadav |Updated : July 18, 2019 1:56 PM IST

डायबिटीज आधुनिक लाइफ स्‍टाइल से जुड़ी बीमारी है। इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी खानपान संबंधी आदते हैं। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपने खानपान (Control diabetes) पर बहुत ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत है। कुछ ऐसे आहार हैं जो आपके लिए जहर साबित हो सकते हैं। खासतौर से पैक्‍ड फूड और जूस। आइए जानते हैं कि ये क्‍यों हैं आपके लिए नुकसानदायक।

पैक्‍ड जूस (Control diabetes) 

पैक्ड जूस में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इनमें कुछ ऐसे प्रीजर्वेटिव मिलाए जाते हैं, जिससे उसकी शेल्‍फ वेल्‍यू बढ़ सके। जो कि सेहत के लिए काफी ज्‍यादा नुकसानदायक होते हैं। इनसे आपका इंसुलिन लेवल प्रभावित हो सकता है।

ट्रांस फैट (Control diabetes) 

बाजार में मिलने वाले कुछ उत्‍पादों में ट्रांस फैट मौजूद रहता है। यह भी डायबिटिक पेशेंट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पीनट बटर, ब्रेड स्प्रेड्स, क्रीम्स और फ्रोजन फूड्स आदि में पाया जाने वाला ट्रांस फैट आपका वजन बढ़ाकर आपको दिल की बीमारी भी दे सकता है। में मौजूद अनसैचुरेटिड फैटी ऐसिड को स्टेबल करने के लिए उसमें हाइड्रोजन मिलाया जाता है जिससे ट्रांस फैट बनता है। यह सेहत के लिए नुकसानदेह होते हैं।

Also Read

More News

पैक्‍ड फूड (Control diabetes) 

हर तरह के पैक्‍ड फूड की शेल्‍फ लाइफ बढ़ाने के लिए उसमें प्रीजर्वेटिव डाले जाते हैं। कईयों में एक्‍स्‍ट्रा फैट और फ्लेवर भी एड किए जाते हैं। इनमें हाई सोडियम और हाई शुगर दोनों ही आपके लिए नुकसानदायक है। इसलिए बेहतर है कि पैक्‍ड फूड की बजाए घर का बना ताजा खाना अपने आहार में शामिल करें। वाइट ब्रेड, पास्ता और चावल हाई कार्ब प्रोसेस्ड फूड होते हैं। टाइप 1 और टाइप 2 डायबीटीज से पीड़ित लोगों में ये चीजें तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ाती हैं। इतना ही नहीं एक स्टडी में सामने आया था कि इस कार्ब के कारण दिमाग के फंक्शन पर भी बुरा असर पड़ता है।

Colored fruits and vegetables: प्‍लेट में जितने ज्‍यादा रंग, उतनी अच्‍छी सेहत

Students stress : कुत्ते, बिल्लियों को पालने से छात्रों का कम होता है तनाव

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Herbal medicines : जख्‍म भरने में कारगर है आदिवासियों की जड़ी बूटियां

About the Author

... Read More