• हिंदी

5 रुपये किलो के भाव से बिकने वाली इस सब्जी में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का गुण, इस तरह करें सेवन

5 रुपये किलो के भाव से बिकने वाली इस सब्जी में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का गुण, इस तरह करें सेवन

Bottle gourd for Cholesterol :  कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए लौकी का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका सेवन?

Written by Kishori Mishra |Published : October 1, 2023 7:12 PM IST

Bottle gourd for Cholesterol : लौकी पौष्टिकता से भरपूर होता है। यह बहुत ही आम भारतीय सब्जी है। इसमें लगभग 92% पानी होता है। ऐसे में लौकी का सेवन करने से आपके शरीर को काफी ज्यादा लाभ मिल सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह हर सीजन में काफी किफायती दामों में उपलब्ध होती है। साथ ही अन्य महंगी सब्जियों की तुलना में यह काफी ज्यादा हेल्दी भी होती है। कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए लौकी काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल में लौकी के फायदे क्या हैं?

कोलेस्ट्रॉल में लौकी के फायदे - Bottle gourd benefits for cholesterol

कोलेस्ट्रॉल से पीड़ितमरीजों के लिए लौकी कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। मुख्य रूप से इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा जीरो होती है। ऐसे में यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने नहीं देता है। इसके अलावा लौकी फॉस्फोरस, फाइबर, पोटेशियम, आयरन, सोडियम और विटामिन का एक बड़ा स्रोत है। इसमें कैलोरी, वसा और कोलेस्ट्रॉल बहुत कम मात्रा में होता है।

इसके असंख्य स्वास्थ्य लाभ हैं। सबसे महत्वपूर्ण उपयोगों में से यह हृदय संबंधी समस्याओं में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। लौकी बाइपास सर्जरी से भी बचाया जा सकता है! यह आसानी और बेहद किफायती सब्जियों की लिस्ट में शामिल है।

Also Read

More News

कोलेस्ट्रॉल में कैसे इस्तेमाल करें लौकी? - How to use bottle gourd for cholesterol control

कोलेस्ट्रॉल से लेकर शरीर की अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए लौकी का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका-

लौकी का पिएं जूस

इसके लिए एक बिना छिलका उतारे एक फ्रेश लौकी लें। इसे साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से कद्दूकस करके ग्राइंडर में पीस लें। पीसते समय इसमें 7 पत्तियां तुलसी की और 5 पुदीने की पत्तियां डाल दें। जब लौकी अच्छे से ग्राइंड हो जाए, तो एक सूती कपड़े की मदद से इसका रस निकाल लें। अब इस जूस में दोगुना पानी मिक्स कर लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक मिक्स कर सकते हैं।

खाएं उबली लौकी

अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहे, तो लौकी को उबालकर इसे खा सकते हैं। इसके लिए लौकी के छिलकों को अलग कर लें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इसे अच्छी तरह से उबालकर इसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च छिड़कर खाएं। इससे काफी लाभ होगा।

Disclaimer : कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप लौकी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि यह दवा का विकल्प नहीं है। अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।