Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Blood Sugar Kaise Kam karein : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है, जिसमें डायबिटीज भी शामिल है। डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से लोगों को कई अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। इन परेशानियों में बालों का झड़ना, आंखें धुंधला होना, स्किन खराब होना इत्यादि शामिल है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। मुख्य रूप से खानपान पर फोकस करने की जरूरत होती है। इन आहार में बथुआ का जूस शामिल है। बथुआ के साग का जूस डायबिटीज को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा यह यूरिक एसिड में भी काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए कैसे फायदेमंद है बथुआ साग?
बथुआ का साग विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होता है, जो डायबिटीज के दौरान होने वाली परेशानियों को कम कर सकता है। इसमें एंटी-डायबिटीक गुण होता है, जो आपके शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।
बथुआ का जूस तैयार करने के लिए आपको आसान सी चीजों की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस बारे में-
गाजर का जूस तैयार करने के लिए सबसे पहले ग्राइंडर लें, इसमें बथुआ, सेब, करी पत्ता, पुदीने का पत्ता डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसे गिलास में डालें और थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स कर लें। इस जूस का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।
बथुआ का जूस पीने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है, जैसे-
बथुआ का जूस पीने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।