कच्चे आम के ये 6 फायदे नहीं जानते होंगे आप, हार्ट और लिवर के लिए है अमृत

Raw Mango Benefits in Hindi: कच्चा आम विटामिन सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह शरीर के​ लिए किसी डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : May 10, 2024 6:16 PM IST

Raw Mango Benefits in Hindi: कच्चा आम, कैरी, अमिया, रॉ मैंगो... ये नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। खट्टी मीठी कैरी से हर किसी की बचपन की यादें जरूर जुड़ी होती हैं। गर्मी के मौसम में कैरी की कई डिशेज बनाई जाती हैं। खासतौर पर लू से बचाव (Heat Stroke) करने में इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये टेस्टी फल सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी बहुत अच्छा रहता है। कच्चा आम आपको कई बीमारियों से भी बचाता है। चलिए जानते हैं कच्चे आम के इन्हीं गुणों के बारे में।

गर्मियों कच्चा आम खाने के फायदे - (Health Benefits Of Eating Raw Mango In Summer In Hindi)

पाचन में सुधार

कच्चा आम फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन में सुधार करने और कब्ज, सूजन, अपच और दस्त को दूर करने में मदद करता है।

बढ़ाता है इम्यूनिटी

कच्चा आम विटामिन सी से भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आप कई रोगों व संक्रमणों से बचे रहते हैं। कच्चे आम के नियमित सेवन से हार्मोनल सिस्टम में भी सुधार होता है।

हार्ट को रखता है हेल्दी

ये टेस्टी फल आपके हार्ट को भी हेल्दी रखता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही आपके हार्ट की सेहत को सुधारता है। कच्चे आम में नियासिन भी होता है, यह भी हार्ट के लिए अच्छा रहता है। इससे बॉडी में हेल्दी कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। यह हार्ट अटैक, डायबिटीज और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

शरीर को रखता है ठंडा

कच्चा आम विटामिन सी के साथ ही विटामिन ए और ई से भी भरपूर होता है। यह शरीर को ठंडा रखता है। यही कारण है कि कैरी की छाछ या पन्ना पीने से लू नहीं लगती है। इसलिए गर्मियों में खासतौर पर इसका सेवन किया जाता है।

दूर होता है डिहाइड्रेशन

कच्चा आम और नमक का मेल बेमिसाल है, यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है। दरअसल, इसमें सोडियम क्लोराइड प्रचुर मात्रा में होता है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

लिवर के लिए अच्छा

सदियों से कैरी की छाछ या कैरी पन्ना भारतीय भोजन का अहम हिस्सा रहा है। दरअसल, इसके कई फायदे हैं। विटामिन सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह शरीर के​ लिए किसी डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करती है। जिससे आपका लिवर साफ होता है। इससे पित्त की परेशानी भी दूर होती है।

ऐसे करें अपनी डाइट में शामिल - How To Eat Raw Mango In Hindi

कच्ची कैरी भारत के लगभग हर क्षेत्र में पाई जाती है। हर राज्य की इसे लेकर एक अनोखी और टेस्टी डिश है। हालांकि कुछ डिशेज कॉमन भी हैं। कच्ची कैरी को आप अपनी डेली डाइट में कई प्रकार से शामिल कर सकते हैं। आप कैरी की छाछ बना सकते हैं। इसी के साथ आप इसे सलाद में भी डाल सकते हैं। कच्चे आम को दाल और आलू की सब्जी में डालकर भी खाया जा सकता है। कई राज्यों में कैरी का इंस्टेंट अचार भी बनाया जाता है। आप कैरी को काटकर नमक मिर्च लगाकर भी खा सकते हैं। आप कच्ची कैरी के राइस भी बना सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source