सुबह खाली पेट इस तरह खा लें ये एक चीज, शाम तक पेशाब के साथ बाहर निकल जाएगा यूरिक एसिड

Raw Papaya For Uric Acid: शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने के लिए कच्चा पपीता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें इस्तेमाल करने का तरीका - 

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 11, 2024 10:12 AM IST

Raw Papaya For Uric Acid: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल लोग कई गंभीर समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इसमें हाई यूरिक एसिड की समस्या भी शामिल है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने कर जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी होती है। कई बार यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है, कि व्यक्ति को चलने-फिरने में भी दिक्कत होती है। लंबे समय तक हाई यूरिक एसिड की समस्या रहने पर गाउट, अर्थराइटिस और किडनी से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। शरीर में यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल रखने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हाई यूरिक एसिड की समस्या में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो प्यूरिन को बाहर निकालने में मदद कर सकें। इन्हीं चीजों में कच्चा पपीता भी शामिल है। जी हां, कच्चे पपीते का सेवन करने से यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं यूरिक एसिड की समस्या में कच्चा पपीता कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका इस्तेमाल?

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है कच्चा पपीता?

यूरिक एसिड के मरीजों के लिए कच्चा पपीता किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो यूरिक एसिड की परेशानी को कम कर सकते हैं। कच्चे पपीते में पपाइन नामक तत्व मौजूद होता है, जो खून में यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। नियमित रूप से कच्चे पपीते का सेवन करने से हाई यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, यह पाचन को मजबूत बनाने से लेकर वजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए कैसे करें कच्चे पपीते का सेवन?

हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले आप कच्चे पपीते के बीज को निकाल लें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में 2 लीटर पानी डालकर गर्म करें। इसमें पपीते के टुकड़ों को डालकर करीब 5-10 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद गैस को बंद कर दें। इसे थोड़ा ठंडा होने के बाद छान लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं। नियमित रूप से कच्चे पपीते के जूस का सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल करने के लिए कच्चे पपीते का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source