स्ट्रेस हार्मोन (कोर्टिसोल) को कम करने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक, जानें घर पर बनाने का तरीका

Drink To Lower Cortisol Level: हाई कोर्टिसोल के स्तर को कम करने के लिए आप एक खास तरह का जूस पी सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 18, 2024 6:01 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Drink To Lower Cortisol Level: कोर्टिसोल एक ऐसा हार्मोन है, जो शरीर में एड्रेनल ग्लैंड द्वारा रिलीज होता जाता है। इसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है। जब किसी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा तनाव हो जाता है, तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। हाई कोर्टिसोल के कारण एंजायटी, मोटापा, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में कोर्टिसोल लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप कोर्टिसोल लेवल को मेंटेन रखना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हाल ही में हेल्थ और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट आइना सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक खास जूस की रेसिपी शेयर की है, जो शरीर में कोर्टिसोल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। तो आइए, जानते हैं इस जूस को घर पर किस तरह तैयार कर सकते हैं -

कोर्टिसोल लेवल कम करने के लिए पिएं ब्राह्मी ड्रिंक

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच ब्राह्मी के पत्ते
  • 1 कप पानी
  • स्वादानुसार गुड़ या शहद

विधि

    • इस जूस को बनाने के लिए सबसे पहले ब्राह्मी के पत्तों को अच्छी तरह पानी से धो लें।
    • अब इन पत्तों को एक कप पानी के साथ ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें।
    • फिर इसमें थोड़ा-सा शहद या गुड़ डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
    • अब आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
    • नियमित रूप से इसका सेवन करने से कोर्टिसोल और तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है

क्या हैं इसके फायदे?

ब्राह्मी एक लोकप्रिय औषधीय पौधा है, जिसे मानसिक स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटी एंजियोलिटिक गुण होते हैं, जो शरीर में तनाव के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से कोर्टिसोल के स्तर को बैलेंस करने में मदद मिलती है और तनाव से राहत मिल सकती है। साथ ही, एकाग्रता और मेमोरी पावर बूस्ट करने में भी मदद मिल सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source