
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : June 4, 2022 10:42 PM IST
जैसे-जैसे किसी व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर के कई हिस्से अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह से प्रभावित होने लगते हैं। जिसमें से एक है मस्तिष्क यानि की दिमाग। जी हाँ बचपन की उम्र से ही हमेशा से हमें ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती रही है. जिससे दिमाग तेज और ताकतवर हो। ताकि आने वाले समय से हमारा दिमाग बिलकुल कमजोर ना पड़े। क्योंकि शोधकर्ता भी मानते हैं, कि हमारे खानेपीने का जितना असर हमारे शरीर को होता है, उससे कहीं ज्यादा हमारे दिमाग को होता है। इसलिए हमें हमेशा अच्छा और हेल्दी खाना चाहिए। क्योंकि एक उम्र के बाद दिमाग में कई तरह की कमियाँ होने लगती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि,आने वाली उम्र में आपके साथ ऐसा कुछ भी ना हो तो ये लेख सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही है।
समय के साथ शरीर और दिमाग दोनों ही बूढ़े होने लगते हैं। अगर समय रहते दिमाग की देखभाल की तरफ ध्यान नहीं दिया तो मुश्किल आपके लिए बढ़ सकती है। इस विषय में जानकारों की मानें तो, हमें कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना शुरू करना चाहिए, जिससे हमारा दिमाग कभी बूढ़ा ना हो।
एक हेल्दी दिमाग के लिए हेल्दी चीजों के सेवन की आदत डालना फायदे का सौदा हो सकता है। तो क्यों ना भी ये फायदेमंद सौदा कर लें, और आज से ही अपने आहार में कुछ ख़ास चीजें शामिल करना शुरू कर दें।
जानकारों के मुताबिक वर्जिन ऑलिव आयल शरीर और दिमाग दोनों को जवां और सेहतमंद रखता है। इससे दिमाग की कोशिकाएं में ऑटोफैगी बढ़ता है। जिससे दिमाग के सेहत अच्छी होती है। आप चाहें तो वर्जिन ऑलिव आयल के साथ सरसों और सेब का सिरका डालकर एक हेल्दी सा सलाद तैयार कर सकते हैं।
हमारे भारत की हर रसोई का हर मसला अपने आप में ख़ास है। क्योंकि भारतीय खाना बिना मसालों के पूरा हो ही नहीं सकता। वैसे मसालों की बात करें तो इसमें सैंकड़ो वैरायटी है। लेकिन बात दिमाग को जवां रखने की हो तो काली मिर्च, दालचीनी, हल्दी, अदरक और केसर दिमाग के लिए कमाल का काम करते हैं। इससे दिमाग की हेल्थ अच्छी रहती है और याददाश्त तेज होती है।
इस तरह के एसिड्स ज्यादातर मछलियों में पाया जाता है। जो दिमाग की बूढ़ा होने से रोकने में मदद करते हैं। इसमें से कुछ ओमेगा 3 पौधों में भी पाया जाता है। जो लोग नॉनवेजिटेरियन हैं, वो मछली का सेवन कर सकते हैं, लेकिन जो वेजिटेरियन हैं, वो नट्स और बीन्स का सेवन कर सकते हैं।
फोलेट से भरपूर साग दिमाग को तेज और दुरुस्त बनाता है। क्योंकि पत्तेदार साग में विटामिन्स होते हैं। जानकारों की मानें तो एक उम्र के बाद हमारे दिमाग को जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है, हरे साग बखूबी पूरी कर देते हैं। इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है। जो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।
दिमाग को तेज और सेहतमंद रखने के लिए आप इन ख़ास चीजों का सेवन अपने दैनिक जीवन में कर सकते हैं। इसकी सलाह आपको जानकार और डॉक्टर्स भी देंगे। आपको इसके लिए सलाह लेने की भी जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपके दिमाग से जुड़ी कुछ ऐसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, जिसमें आपको दवाइयां लेनी पड़ रही हैं तो आप डॉक्टर से मार्गदर्शन ले सकते हैं।
View this post on Instagram