इन 3 में से 1 चीज को पानी में मिलाकर खाने से पेट की चर्बी को जाएगी कम, कुछ ही दिनों में दिखने लगेंगे स्लिम

Belly Fat Kam Kaise Karein : शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए सुबह पानी में कुछ चीजों को मिक्स करके इसका सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 8, 2024 2:41 PM IST

Belly Fat Kam Kaise Karein : पेट के आसपास जमा होती अतिरिक्त चर्बी सामान्य नहीं होती है। इसे इग्नोर करना कई तरह की समस्याओं को दावत देने के समान है। पेट के चारों ओर बढ़ती चर्बी एक गंभीर समस्या हो सकती है। ऐसे में यह जानना बहुत ही जरूरी है कि पेट की चर्बी का कारण क्या है, इससे स्वास्थ्य को क्या जोखिम होता है और अतिरिक्त वजन कम करने के लिए आप क्या कर सकते हैं। पेट की चर्बी के कारण कई गंभीर बीमारियां जैसे- उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, हाई ब्लड शुगर, स्ट्रोक और फैटी लिवर जैसी बीमारी हो सकती है। ऐसे में चर्बी को घटाना बहुत ही जरूरी होता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए आपको न सिर्फ नियमित रूप से एक्सरसाइज की जरूरत होती है, बल्कि खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। पेट की चर्बी को घटाने के लिए आप कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय जब आप पानी पिएं, तो इसमें कुछ चीजों को एड कर सकते हैं। इससे पेट की चर्बी को तेजी से कम हो सकती है। आइए जानते हैं सुबह-सुबह पानी में क्या चीज मिक्स करके लेने से पेट की चर्बी कम होगी?

पानी में मिक्स करें जीरा - Cumin Water for Weight Loss

पेट की चर्बी को घटाने के लिए आप जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए 2 बड़े चम्मच जीरा को 5 से 6 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। फिर सुबह बीजों को उबाल लें और छानकर पी लें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस मिलाएं और 2 हफ्ते तक खाली पेट पिएं। इससे पेट की चर्बी को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

अदरक का पानी वजन कर सकता है कम - Ginger Water for Reduce Belly Fat

शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए अदरक का पानी पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 इंच अदरक के टुकड़े को पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद पानी को छानकर पिएं, दिन में 2 से 3 बार या फिर खाली पेट इस पानी का सेवन करने से आपके पेट की चर्बी को कुछ ही दिनों में घटाया जा सकता है।

पानी में मिक्स करें दालचीनी - Cinnamon water can help you lose belly fat

उबलते पानी में दालचीनी का टुकड़ा या पिसी हुई दालचीनी को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे लगभग 15-20 मिनट तक के लिए इसी तरह रहने दें। यदि पिसी हुई दालचीनी का उपयोग कर रहे हैं तो ऐसे पी लें। वहीं, दालचीनी का टुकड़ा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे हटा लें। इससे काफी हद तक वजन को घटाने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source