
Also Read
Home remedies for Constipation
आज बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण कब्ज काफी आम समस्या बनती जा रही है। आज बहुत से लोग यह शिकायत करते मिल जाते हैं कि हमारा पेट खुलकर साफ नहीं हो पाता है। यदि आप भी घंटों टॉयलेट में मोबाइल लेकर बैठे रहते हैं और इसके बाद भी आपका पेट साफ नहीं हो पाता है तो आपको कब्ज की गंभीर समस्या हो सकती है। कब्ज से पीड़ित व्यक्ति का पाचन तंत्र काफी स्लो हो जाता है। जिसके कारण आगे चलकर उसे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। कब्ज के कारण हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं जैसे शरीर में दर्द, भूख न लगाना, चक्कर आना और जी घबराना आदि हो सकती हैं। आज हम आपको इस समस्या से बचाव के कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं।
जब हम डाइट में फाइबर से भरपूर खाने को कम कर देते हैं तो इससे हमारे पेट में कब्ज की समस्यापैदा हो जाती है। दरअसल फाइबर हमारे मल को नरम बनाने का काम करता है। वहीं जब हम फाइबर भरपूर नहीं ले पाते हैं तो इससे हमारा मल आंतों से बाहर निकलने में मुश्किल पैदा करता है।
शरीर में पानी की कमी भी कब्ज होने का एक बड़ा कारण है। दरअसल पानी हमारे मल के सूखापन को कम करने में मदद करता है। जिससे मल को बाहर निकलने में आसानी होती है। इसलिए आपको रोजाना 2-3 लीटर पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।
रोजाना व्यायाम न करना भी हमारी कब्ज का एक बड़ा कारण है। दरअसल एक्सरसाइज हमारी आंतों के मूवमेंट को बढ़ा देता है, जिससे कब्ज की समस्या में काफी राहत मिलती है। यही कारण है कि एक्सरसाइज न करना भी कब्ज का कारण बन जाता है।
तनाव आज काफी बड़ी समस्या बनता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तनाव के कारण कब्ज की समस्या भी काफी तेजी से बढ़ती है। तनाव एक ऐसी समस्या है जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहींं है। यदि आप किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।