मीठे, रसीले और दानेदार फल हैं चीकू, जिन्हें बच्चे बहुत अधिक पसंद करते हैं। लेकिन बहुत-से लोग ऐसे हैं जो चीकू खाना धीरे-धीरे कम कर देते हैं। इसकी वजह इस फल की बहुत अधिक मिठास है। तो वहीं हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज़ के मरीज़ों को चीकू खाने से मना भी किया जाता है। लेकिन वे लोग भी सीमित मात्रा में चीकू का सेवन कर सकते हैं। चीकू एक मौसमी फल है और इसे खाना आपकी सेहत के लिहाज से काफी अच्छा हो सकता है।
एंटी-एजिंग है चीकू- चीकू में विटामिन सी के अलावा बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो बढ़ती उम्र के संकेत और झुर्रियों से आपकी त्वचा को बचाते हैं। जो लोग रोज़ चीकू खाते हैं उन्हें झुर्रियां न खाने वालों की तुलना में देर से होती है।
हड्डियां बनती हैं मजबूत- इन दिनों बहुत से लोगों की हड्डियां कमज़ोर होने की शिकायतें सुनने में आती हैं। इसलिए आपको ऐसे फल और सब्ज़ियां खानी चाहिए जिनसे हड्डियां मज़बूत बने। चीकू में कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन होता है जो हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करने वाले तत्व होते हैं।
कब्ज़ से राहत मिलती है- चीकू में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे कि आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। 100 ग्राम चीकू में 5 ग्राम फाइबर होता है। अगर आप इसे रोज़ खाएंगे तो आपको कब्ज़ या पाचन की अन्य समस्याएं नहीं होंगी।
मिलती है तुरंत ऊर्जा- अगर आपको थकान और कमज़ोरी महसूस हो रही है तो चीकू खाएं। चीकू में फ्रुक्टोज़ और सर्कोज़ होता है जो इसे एनर्जी का नैचुरल और हेल्दी सोर्स बनाता है।
रोग-प्रतिरोधक शक्ति में होता है सुधार- चीकू में आयरन, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन ए और सी, नियासिन, फॉलेट जैसे ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाए रखते हैं। इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है तो बीमारियां और इंफेक्शन होने से शरीर बच जाता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.