आपके किचन में रखी ये 4 चीजें हैं अनहेल्दी और बेकार, आज ही फेंक दें इन्हें रसोई से बाहर 

इन चीजों का सेवन अन्य फूड्स की तुलना में अधिक किया जाता है और कुछ लोग रोज ही इनका सेवन करते हैं। लेकिन, ये फूड्स कई बीमारियों को बढ़ावा दे सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 6, 2023 4:14 PM IST

Common Unhealthy Foods: किचन हर घर का खास और सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है क्योंकि यही वह जगह है जहां लोगों के स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का ख्याल रखा जाता है। रोजमर्रा के खाने, नाश्ते से लेकर वेट लॉस के लिए हर्बल टी हो या बच्चों की पसंद के केक और मफीन, हर एक चीज को तैयार करने का इंतजाम किचन में ही किया जाता है। रसोईघर में कई हेल्दी और अनहेल्दी फूड्स रखे जाते हैं और जरूरत के अनुसार, लोग इनका सेवन करते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार किचन में रखी जाने वाली कुछ चीजें हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती हैं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और  डाइटिशियन मनप्रीत (Nutritional Expert And Dietitian Manpreet) ने खाने-पीने की कुछ ऐसी ही चीजों और उनसे होने वाले नुकसान के बारे में बात की। इन चीजों का सेवन अन्य फूड्स की तुलना में अधिक किया जाता है और कुछ लोग रोज ही इनका सेवन करते हैं। लेकिन, ये फूड्स कई बीमारियों को बढ़ावा दे सकते हैं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और डाइटिशियन मनप्रीत इन फूड्स को तुरंत फेंकने की सलाह देती हैं। (Unhealthy foods stored in the kitchen in Hindi)

हेल्दी रहना चाहते हैं तोआज ही किचन से निकाल फेंके ये 3 चीजें, उनकी जगह खाएं ये हेल्दी फूड्स

रिफाइंड तेल है हेल्थ के लिए हानिकारक (Harmful foods for health-Refined Oil)

कूकिंग के लिए प्रोसेस्ड तेलों और कोल्ड प्रेस्ड ऑयल का इस्तेमाल हर रसोई में किया जाता है। लेकिन, बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि इन तेलों में कई प्रकार के केमिकल्स और पॉलिअनसैचुरेटेड फैट्स भी मौजूद होते हैं। ये सभी चीजें वेजिटेबल कूकिंग ऑयलको स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बनाती हैं। ऐसे में हेल्दी फैट के तौर पर मनप्रीत कोल्ड प्रेस्ड वर्जिव ऑयल्स के इस्तेमाल की सलाह देती हैं। कच्ची घानी या पारम्परिक तरीकों से बनाए गए तेल इसका एक अच्छा पर्याय हैं।

रिफाइंड शक्कर है बीमारी बढ़ाने वाला फूड

मिठास के लिए आप जो सफेज चीनी इस्तेमाल करते हैं वह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अनहेल्दी साबित हो सकती है। रिफाइंड शक्कर खाने से मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजिज का रिस्क बढ़ता है। इसीलिए चीनी का इस्तेमाल बंद करें और उसकी जगह गुड़ या कोकोनट शुगर का इस्तेमाल करें, यह सलाह देती हैं मनप्रीत।

फ्रोजेन वेजिटेबल्स (Frozen vegetables)

सहूलियत और हर मौसम में इस्तेमाल के लिए फ्रोजेन फूड्स का चलन खूब बढ़ रहा है लेकिन, डीप फ्रीजर में रखी गयीं सब्जियों में पोषक तत्वों की मात्रा धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसीलिए, अगर आप सब्जियों से भरपूर पोषण पाना चाहते हैं तो फ्रोजेन सब्जियों की बजाय ताजी और सीजनल सब्जियों का सेवन करें।

ना पीएं डिब्बाबंद जूस

बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद जूस हों या फ्रेश फलों और सब्जियों का जूस, इन्हें पीने से आपको कोई खास फायदा नहीं होने वाला। जूसिंग की प्रक्रिया के दौरान फलों में मौजूद डाइटर फाइबर फलों से अलग हो जाता है। इसीलिए, जब आप जूस पीते हैं तो उससे आपको बहुत कम फायदा होता है। उसकी बजाय आप ताजे फल और सब्जियां खाएं। इससे आपको मिनरल्स, विटामिन सी और डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा प्राप्त होगी।

अधिक जानकारी के लिए देखें ये वीडियो पोस्ट-

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source