hamburger icon
A
Read in English

शरीर में दिख रहें ये लक्षण तो महिलाएं हो जाएं सावधान, इन न्यूट्रिएंट्स की गम्भीर कमी है आपको

महिलाओं में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की कमी की संभावना अन्य लोगों की तुलना में अधिक होती है। इन फूड्स को खाने से पूरी कर सकती है अपनी न्यूट्रिशनल की जरूरत।

WrittenBy

Written By: The Health Site Web Desk | Updated : August 7, 2023 7:31 AM IST

महिलाओं में ऐसे कई लक्षण पोषक तत्वों की कमी के कारण दिखने लगते है जिन्हें आमतौर पर मामूली समस्या समझ लिया जाता है। लेकिन, ये समस्याएं महिलाओं को लम्बे समय तक परेशान कर सकती हैं। जैसे हर समय ठंड लगना , थकान महसूस होना , चिड़चिड़ापन महसूस होना आदि पोषक तत्वों की कमी के कारण होते है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में विटामिन-मिनरल्स की कमी अधिक देखी जाती है। जैसे आयरन और केल्शियम जैसे तत्वों की कमी तो महिलाओं में सबसे अधिक देखी जाती है। महिलाओं को अपनी डाइट में ऐसी चीज़ें शमिल करनी चाहिए जिनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में हों और जिनसे पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके। हम आपको बताएंगे कि महिलाओं में कौन-कौन से विटामिन-मिनरल की कमी होती है और इन कमियों को दूर करने के लिए क्या खाना-पीना चाहिए।

1. आयरन (Iron)

आयरन की कमी महिलाओं में अधिक होती है। इसकी एक वजह हर महीने आने वाले पीरियड्स या माहवारी। उस दौरान काफी ब्लीडिंग होती है और यही कारण है कि महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा होती है। आयरन की कमी से एनीमिया या कम लाल रक्त कणिकाओं की कमी की समस्या हो सकती है। महिलाओं के लिए आयरन एक ज़रुरी मिनरल है और इसकी कमी से थकान , चक्कर आना , सांस लेने में परेशानी होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। महिलाओं को आयरन की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीज़े शमिल करनी चाहिए, जैसे- टोफू, पालक , मछली ,बींस जैसे फूड्स।

2. आयोडीन (Iodine)

पर्याप्त आयोडीन के बिना हमारा शरीर मेटाबॉलिज्म, बॉडी टेम्प्रेचर और अन्य कामों को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त थायराइड हार्मोन नहीं बना पाता।  हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 से 39 वर्ष की महिलाओं में आयोडीन की काफी कमी होती है। इसी कारण से प्रेग्नेंसी के समय काफी परेशानी होती है। आयोडीन की कमी के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे की हेल्थ पर भी असर पड़ता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आयोडीन से भरपूर चीज़ों का सेवन  करना चाहिए है। आलू में भरपूर मात्रा में आयोडीन पाया जाता है इसलिए अपनी डाइट में आलू ज़रुर शामिल करें ।

3. विटामिन बी12 (vitamin B12)

विटामिन बी हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रुरी है। विटामिन की कमी (Vitamin B12 deficiency) के कारण हमारा नर्वस सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स (Red blood cells) के उत्पादन जैसे कार्य ठीक से नहीं हो पाते हैं। जो लोग शाकाहारी हैं वे विटामिन बी12 के सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं।  विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए साबुत अनाज, अंडे और यीस्ट जैसे फूड्स का सेवन करें।

4. कैल्शियम (Calcium)

विटामिंस की तरह ही कैल्शियम भी हमारे लिए उतना ही ज़रुरी है क्योंकि कैल्शिम की कमी से हमारी हड्डियोंं में दर्द होने लगता है। नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के अनुसार, यदि महिला की उम्र 50 और उससे कम है तो आपको प्रतिदिन 1,000 मिग्रा कैल्शियम की आवश्यकता होती है जबकि, अगर महिला की उम्र 51 वर्ष और उससे अधिक है तो ऐसे में उन्हें प्रतिदिन 1,200 मिग्रा कैल्शियम की जरूरत पड़ेगी । इसकी कमी को पूरा करने के लिए दूध , फल ,हरी सब्जि़यों का सेवन करना चाहिए।