Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हमें क्या खाना चाहिए कि हम स्वस्थ रहें। कौन से फल और सब्जियां खाएं कि शरीर को पूरा पोषण मिलता रहे। यह वाकई एक पहेली है। इसलिए इसका सीधा सा समाधान आहार विशेषज्ञों ने खोज निकाला है। वे सलाह देते हैं कि तमाम तरह की बीमारियों से बचने के लिए बेहतर आपको अपनी प्लेट में रंगीन फल-सब्जियां (Colored fruits and vegetables) शामिल करनी चाहिए। वे मानते हैं कि प्लेट में जितने ज्यादा रंगों वाली फल-सब्जियां होंगी, आपका स्वास्थ्य उतना ही अच्छा रहेगा।
सूजन को कम करने, एलर्जी को रोकने और स्वस्थ त्वचा के लिए पीले रंग के फल-सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। नींबू, अनानास, पीली शिमला मिर्च, अंगूर आदि में कैरोटिनायड और विटामिन एक प्रचुर मात्रा में होते हैं जो ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करते है।
लाल रंग के फल-सब्जियों में फाइटोकेमिकल्स और लाइकोपीन नामक रसायन होते हैं। जो अल्ट्रावॉयलट किरणों से स्किन की रक्षा कर उसे और ज्यादा ग्लोइंग बनाते हैं। स्ट्रॉबेरी, रसबेरी तथा चुकंदर जैसे फलों में एंथोसायनिन पाया जाता है। टमाटर, तरबूज, लाल-गोभी भी लीवर के स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाते हैं।
हरा रंग सेहत के लिए हमेशा अच्छा माना जाता है। पर शायद आप नहीं जानते कि हरे रंग की पत्तेदार सब्जियो के अलावा गोभी और ब्रोकोली में भी कई पोषक तत्व होते हैं। ब्रोकोली, गोभी, पालक जैसी हरी सब्जियों में विटामिन बी और मिनरल होते हैं। इनमें लूटिन नामक फायटोकेमिकल भी होते हैं, जो लीवर की रक्षा करते हैं।
अंगूर, प्याज, जामुनी रंग की पत्तागोभी, बैंगन और ब्लूबेरी आदि में एंटी-ऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये दिल की बीमारी और कैंसर की आशंका को कम करती हैं और शरीर में बैक्टीरिया को जमा होने से भी रोकती हैं।
UP ambulance service : उप्र में घटनास्थल पर 15 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस
HIV/AIDS : 2010 से 16 फीसदी की कम हुए एड्स के मामले : यूएनएड्स
Students stress : कुत्ते, बिल्लियों को पालने से छात्रों का कम होता है तनाव
Herbal medicines : जख्म भरने में कारगर है आदिवासियों की जड़ी बूटियां