... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 18, 2020 8:28 PM IST
आंत की सफाई कैसे करें ? © Shutterstock
Gas and Acidity: गैस व एसिडिटी से अक्सर लोग परेशान रहते हैं लेकिन उसके मुख्य कारण के बारे में नहीं सोचते हैं। अनियमित खान-पान, खराब खान-पान की वजह से पाचनतंत्र खराब हो जाता है जिसकी वजह से गैस व एसिडिटी की समस्या हो जाती है। पाचन तंत्र में समस्या की मुख्य वजह आंतों में गंदगी का होना या कहें बड़ी आंत का ठीक से साफ न होना। आंत अगर ठीक से साफ न हो तो इंसान कोलन कैंसर का भी शिकार हो सकता है। खान-पान में फाइबर की कम मात्रा और फैट की ज्यादा मात्रा की वजह से बदहजमी और गैस की समस्या होती है जिसका मुख्य कारण है आंत का सही से काम न करना। आंत जब सही से काम नहीं करता तो पाचनतंत्र गड़बड़ रहने लगता है।
आइए जानते हैं बड़ी आंत को साफ रखने के कुछ खास डायट टिप्स। इन आयुर्वेदिक घरेलू टिप्स को अपनाकर आप गैस व एसिडिटी से छुटकारा पाने के साथ आंत की ठीक से सफाई भी कर लते हैं.
पेट को साफ रखने में नींबू का अहम योगदान है। नींबू का सेवन करने से खाना अच्छे से पच जाता है। अगर आपको सुबह गर्म पानी पीना पसंद नहीं है, तो एक गिलास में नींबू का रस निचोड़ कर उसे पिएं। इससे आपके पेट में बन रहा एसिड कम हो जायेगा और आपका पेट भी साफ रहेगा। इससे वजन भी कम होगा और पेट संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
पालक बहुत ही फायदेमंद हरी सब्जी है, यह ऐसी पत्तेदार सब्जी है जिससे पेट संबंधी समस्या दूर होती है और यह पाचन को भी दुरुस्त करता है। खाने में पालक का प्रयोग करने से आंत पूरी तरह से साफ हो जाती है। इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी तत्व पाये जाते हैं। पालक में मौजूद फ्लेवोनोइड्स एंटीआक्सीडेंट का काम करता हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सलाद में इसके सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है और खाना आसानी से पचता है। ये भी पढ़ेंः मां बनने के बाद अधिक झड़ रहे हैं बाल ? तो अपनाएं ये 6 उपाय।
फलों के जूस को नियमित रूप से अपने डायट चार्ट में शामिल कीजिए, यह आपको स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रखता है। फलों के जूस में फाइबर और अन्य एंजाइम्स पाये जाते हैं जो आंतों को साफ करने में महत्वपूर्ण भमिका निभाते हैं। ताजे फलों का जूस निकालकर उसका सेवन कीजिए। इससे एसिडिटी और कब्ज की शिकायत भी नहीं होगी।
अंकुरित आहार के सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और आंत भी साफ हो जाती है। अंकुरित दालें और अंकुरित चने का सेवन कीजिए। अंकुरित दालें थकान, प्रदूषण व बाहर के खाने से उत्पन्न होने वाले एसिड्स को प्रभावहीन बना देती हैं। अंकुरित दालों के सेवन से पाचन की शक्ति सुधार होता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।