कोलेस्टेरोल और हीमोग्लोबिन लेवल को मेंटेन रखता है कोलार्ड ग्रीन, जानिए न्यूट्रीशनल वैल्यू, स्वास्थ्य लाभ और साइड इफेक्ट्स

कोलार्ड का प्रयोग देश दुनिया में बहुत लोग करते हैं। यह सब्जी बहुत ही पौष्टिक होती है। तो आइए जानते हैं इसके पौष्टिक तत्वों, लाभों और साइड इफेक्ट्स के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 19, 2022 4:56 PM IST

कोलार्ड ग्रीन में पाए जाने वाले विटामिन, खनिज और डाइट्री फाइबर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। आपके पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करने के लिए डाइट्री फाइबर जरूरी है। कोलार्ड ग्रीन्स में घुलनशील फाइबर आपके रक्तप्रवाह में प्रवेश करने से पहले, आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने से पहले कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करने में मदद कर सकता है। जैसा कि नाम से ही पता लग रहा है, यह एक हरी और पत्तेदार सब्जी है जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसका प्रयोग देश दुनिया में बहुत लोग करते हैं। यह सब्जी बहुत ही पौष्टिक होती है। तो आइए जानते हैं इसके पौष्टिक तत्वों, लाभों और साइड इफेक्ट्स के बारे में।

कोलार्ड के पोषक तत्व

  • 30 कैलोरी
  • 5.7 ग्राम कार्ब्स
  • 3.6 ग्राम फाइबर
  • 0.5 ग्राम शुगर
  • 0.4 ग्राम फैट
  • 2.5 ग्राम प्रोटीन

विटामिन k 1, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट और मैंगनीज भी इसमें पाए जाते हैं।

कोलार्ड के स्वास्थ्य लाभ

  • यह सब्जी आपके शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालती है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है।
  • इसमें ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स हैं जो प्राकृतिक रूप से कैंसर से लड़ने में सहायक हैं और इंफ्लेमेशन ठीक करने में भी मदद करते हैं।
  • इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है और इस कारण यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल सकती है।
  • यह शरीर में हिमोग्लोबिन लेवल मेंटेन करने में भी मदद करती है।
  • फाइबर की वजह से कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद मिल सकती है।
  • इसमें मौजूद विटामिन ए स्किन और बालों के लिए काफी लाभदायक होता है।
  • इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स स्किन को एंटी एजिंग गुण प्रदान करते हैं।
  • यह ब्लड में ग्लूकोज लेवल कम करती है।
  • ट्रेनिंग के बाद अगर मसल्स में दर्द होने लगा है तो उन्हें रिकवर करने में भी यह सब्जी काफी लाभदायक होती है।

कोलार्ड के साइड इफेक्ट्स

जो लोग ब्लड थिनर दवाइयों का प्रयोग करते हैं उन्हें अचानक से डाइट में विटामिन के की मात्रा के साथ छेड़ छाड़ नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से ब्लड क्लोटिंग नहीं हो पाएगी। इसको डाइट में ज्यादा मात्रा में शामिल न करें और अगर कोई शारीरिक स्थिति है तो एक बार डॉक्टर की राय जरूर ले लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source