40+ की उम्र में भी दिखना है यंग तो गर्मियों में जरूर खाएं ये 5 कोलेजन बढ़ाने वाली सब्जियां, हर कोई पूछेगा सुंदरता का राज

Collagen badhane ke liye kya khayen | सुंदर दिखने के लिए सिर्फ महंगे स्किन केयर नहीं बल्कि खानपान का सही होना जरूरी है। इस लेख में जानें कौन सी सब्जियां खाने से कोलेजन बढ़ने लगता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 23, 2025 1:51 PM IST

Vegetables that produce collagen in hindi: गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना और प्रदूषण त्वचा की प्राकृतिक चमक छीन लेते हैं। इससे त्वचा रूखी, बेजान और समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। ऐसे में त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए शरीर में कोलेजन का पर्याप्त स्तर होना जरूरी है। कोलेजन एक आवश्यक प्रोटीन है, जो त्वचा को टाइट, लचीला और जवां बनाए रखता है। यह त्वचा की मरम्मत करता है और झुर्रियों को दूर रखता है। गर्मी में सही खानपान और कोलेजन बढ़ाने वाले तत्वों का सेवन कर त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाए रखा जा सकता है। अगर आप भी अपने शरीर में कॉलेजों की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में कुछ खास सब्जियों को शामिल करें। यह खास सब्जियां गर्मी में भी कोलेजन का स्तर बढ़ा सकते हैं और त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी 5 सब्जियों के बारे में।

1. टमाटर (Tomato to improve collagen)

टमाटर एक स्वादिष्ट सब्जी है जिसे कच्चा और पका कर दोनों तरीके से खाया जा सकताहै। टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है। रोजाना सलाद या सब्जी में टमाटर जरूर शामिल करें। (और पढ़ें - चेहरे पर टमाटर लगाने के फायदे)

2. गाजर (Carrot to improve collagen)

गाजर आज के समय में बारहमासी मिल जाती है, जो कि शरीर में कॉलेजों बढ़ाने में आपकी मदद भी कर सकती है। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने और उन्हें मजबूती देने में मदद करता है। यह कोलेजन के निर्माण को भी बढ़ावा देता है, जिससे स्किन ज्यादा जवां दिखती है।

3. पालक (Spinach to improve collagen)

पालक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पालक में आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को पोषण देकर कोलेजन को मजबूत बनाते हैं। आप पालक को सलाद, जूस या सब्जी के रूप में ले सकते हैं। इसलिए अपनी डाइट में पालक को शामिल कर लेना चाहिए।

4. शिमला मिर्च (Capsicum to improve collagen)

शिमला मिर्च खासकर लाल रंग की, विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। यह विटामिन कोलेजन के निर्माण के लिए बेहद जरूरी होता है और त्वचा को फाइन लाइन्स व झुर्रियों से बचाता है। इसलिए अगर आपको शिमला मिर्च खाना पसंद है तो अपनी तरह-तरह के डिशेस में शिमला मिर्च को शामिल करें।

5. ब्रोकली (Broccoli to improve collagen)

ब्रोकली एक सुपरफूड है जिसमें फाइबर, विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। यह न सिर्फ कोलेजन को बढ़ाता है, बल्कि त्वचा को डिटॉक्स भी करता है जिससे चेहरा ग्लो करने लगता है। साथ ही अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवां और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं। ब्रोकली का सेवन करने के फायदे।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source