
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Coffee Health Benefits in Hindi: कॉफी न सिर्फ पीना वाला एक स्वादिष्ट पेय पदार्थ है, बल्कि इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी बहुत हैं। सदियों से लोग अलग-अलग बेनिफिट्स के लिए इसका सेवन भी करते आ रहे हैं, कुछ लोगों को इसका स्वाद अच्छा लगता है, कुछ लोग नींद भगाने के लिए तो कुछ एनर्जी के लिए कॉफी पीते हैं। कॉफी के हेल्थ बेनिफिट्स को लेकर कई बार अलग-अलग रिसर्च भी किए जा चुके हैं, जिनमें इसके अलग-अलग तरीके से फायदे भी गिनवाए जा चुके हैं। अमेरिका की एक प्रमुख यूनिवर्सिटी में की गई लंबी अवधि की रिसर्च ने इसे वैज्ञानिक रूप से साबित किया है कि कॉफी स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। इस रिसर्च में 19 सालों तक 40,725 वयस्कों की कॉफी पीने की आदतों का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि नियमित रूप से कॉफी पीने वाले लोगों में गंभीर बीमारियों और समय से पहले मौत का खतरा काफी हद तक कम होता है। तो क्या है कॉफी पीने का सही तरीका?
रिसर्च के मुताबिक, कॉफी पीने के तरीके में ही लंबी जिंदगी का राज छिपा है। जिसके अनुसार रोजाना दो से तीन कप कॉफी पीने से यह लाभ आपको मिलता है। साथ ही 45 साल की उम्र के बाद यह प्रभाव और भी ज्यादा दिखाई देता है यानी उम्र बढ़ने के साथ कॉफी स्वास्थ्य के लिए और भी कारगर साबित होने लगती है। यह रिसर्च साफ बताती है कि कॉफी सिर्फ एक स्वादिष्ट पेय नहीं है, बल्कि इसे सही मात्रा में पीने से लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीने की संभावना बढ़ जाती है।
(और पढ़ें - कॉफी पीने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप)
रिसर्च के अनुसार, नियमित कॉफी पीने वाले वयस्कों में किसी भी बीमारी से मृत्यु होने का खतरा लगभग 16% तक कम हो जाता है। इसके पीछे कॉफी में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड का योगदान सबसे अहम पाया गया है। ये कंपाउंड नसों में होने वाली सूजन को कम करते हैं, जिससे हृदय लंबे समय तक स्वस्थ तरीके से काम करता है यानी आपके दिल को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
(और पढ़ें - रोज कॉफी पीने से क्या होता है?)
रिसर्च में यह भी देखा गया कि नियमित कॉफी पीने वाले लोगों में कार्डियोवैस्कुलर यानी हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा 31% तक कम हो जाता है। यह बात दर्शाती है कि कॉफी सिर्फ आपको ताजगी ही नहीं देती, बल्कि हृदय को मजबूत बनाने में भी सहायक साबित होती है, जिससे आपको लंबा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलती है।
साथ ही जब आप दिन में 2-4 कप कॉफी पीते हैं तो इसमें मौजूद सक्रिय तत्व नसों की सूजन को कम करके पार्किंसन और अल्जाइमर जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से आपको बचाव प्रदान करते हैं। रिसर्च में साफ तौर से कहा गया कि कॉफी न सिर्फ आपके शरीर के लिए लाभकारी है, बल्कि मस्तिष्क के लिए भी लाभकारी सिद्ध होती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।