... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : May 21, 2019 5:18 PM IST
कॉफी के स्वास्थ्य लाभ तो हम सभी जानते हैं। अभी हाल ही में हुए एक शोध में यह भी सामने आया है कि कॉफी कब्ज की समस्या दूर करने में भी काफी मददगार है। ©Shutterstock.
कब्ज की समस्या किसी को भी परेशान कर सकती है। असल में कब्ज अन्य कई बीमारियों का कारण भी हो सकती है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं है तो आपको बार-बार कब्ज की समस्या से जूझ़ना पड़ सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि पाचन को दुरुस्त कर कॉफी कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में भी बहुत मदद करती है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं कि क्या कहता है पूरा शोध।
यह भी पढ़ें - जानिए लद्दाख स्पेशल बटर कॉफी पीने के फायदे
कब्ज और अपच की समस्या में कॉफी मददगार साबित हो सकती है। कॉफी गट बैक्टीरिया को बेहतर बनाकर आंतों की सफाई में मदद करती है। यह बात तो आप भी जानते होंगे कि कॉफी, कब्ज की समस्या को दूर कर आंतों की सफाई और मलोत्सर्ग में मदद करती है। लेकिन अब एक रिसर्च की गई है जिसमें यह जानने की कोशिश की गई है कि आखिर कॉफी में ऐसा क्या है जिसकी वजह से यह पेट के लिए अच्छी मानी जाती है। चूहों पर की गई स्टडी में यह बात सामने आयी है कि कैफीन के बावजूद कॉफी, गट बैक्टीरिया को दबाकर मांसपेशियों की गतिशीलता को बढ़ा देती है।
यह भी पढ़ें – ज्यादा जूस पीना भी हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, जानें क्यों
डाइजेस्टिव डिजीज वीक 2019 नाम के जर्नल में इस स्टडी को प्रकाशित किया गया है। इस स्टडी के लीड ऑथर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस मेडिकल ब्रांच के शुआन जेंग शी ने कहा, 'जब चूहों को 3 दिन तक लगातार कॉफी दी गई तो उनकी छोटी आंत में मौजूद मांसपेशियों में कॉन्ट्रैक्शन बढ़ गया। ये नतीजे और यह असर कैफीन से अलग है क्योंकि कैफीन-फ्री कॉफी का भी वह असर हुआ जो रेग्युलर कॉफी का।'
यह भी पढ़ें - पेशाब में दुर्गंध, कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं
इस स्टडी में उन बदलावों को भी शामिल किया गया जो कॉफी के साथ डाइरेक्टली संपर्क में आने के बाद आंत और कोलोन की स्मूथ मांसपेशियों पर पड़ा। जब चूहों को 3 दिन तक कॉफी का सेवन करवाया गया तो उनके मल में मौजूद ओवरऑल बैक्टीरिया काउंट में कमी आ गई लेकिन अनुसंधानकर्ताओं की मानें तो इस बात को साबित करने के लिए और रिसर्च करने की जरूरत है। इस स्टडी के नतीजे इस बात को सपॉर्ट करते हैं कि कॉफी पीने से कब्ज की समस्या दूर करने में मदद मिल सकती है।