... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 16, 2020 10:37 AM IST
coffee empty stomach side effects best time to drink black coffee in hindi
कॉफी पीने के फायदे (Coffee Benefits) अनेक हैं. सुबह-सुबह कॉफी पीने वालों की संख्या बहुतायत है. कुछ लोग खाली पेट कॉफी पीने (Coffee empty stomach) का शौक रखते हैं. लेकिन खाली पेट कॉफी नहीं पीना चाहिए. जो लोग खाली पेट कॉफी पीते हैं उनको कई स्वास्थ्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खाली पेट कॉपी पीने के नुकसान के बारे में आप भी जान लें. सुबह कॉफी पीने के फायदे हैं, लेकिन खाली पेट कॉफी पीना नुकसान (Coffee empty stomach side effects) पहुंचाने वाला होता है.
कुछ लोग ब्लैक कॉफी पीने (Black Coffee) के शौकिन होते हैं. ब्लैक कॉफी पीने वाले मानते हैं कि यह नुकसान नहीं करती है. ब्लैक कॉफी भी खाली पेट पीने से नुकसान करती है. ब्लैक कॉफी खाली पेट पीने से एसिड बनने की समस्या होती है. कई महीने ब्लै कॉफी खाली पेट पीने से शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है. कुछ लोगों में खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से कैल्शियम की कमी हो जाती है. आइए जानते हैं खाली पेट कॉफी पीने के नुकासन क्या-क्या हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट्स व डायटिशियन मानते हैं कि खाली पेट कॉपी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है. सुबह ब्लैक कॉफी खाली पेट पीने से कब्ज और शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने लगती है.
बहुत ज्यादा मात्रा में खाली पेट कॉफी पीने से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण भी होने लगता है. खाली पेट कॉफी क्यों नहीं पीना चाहिए, जानें एक दिन में कितनी कॉफी पीना चाहिए.
अगर आप नियमित तौर पर सुबह खाली पेट कॉफी पीते हैं तो कार्टिसोल का उत्पादन प्रभावित होता है. शरीर में कार्टिसोल का काम इंसान की सर्कैडियन लय या जैविक घड़ी को नियमित करना होता है.
जब कार्टिसोल का उत्पादन ठीक से नहीं होता है तो पूरे दिन शरीर थका-थका रहने लगता है. रात में ठीक से नींद नहीं आती और दिन में आपको नींद और आलस लगता है. चाय-कॉफी के साथ बिस्किट खाना चाहिए या नहीं ?
सुबह खाली पेट कॉपी, चाय, ग्रीन टी, ब्लैक टी, ब्लैक कॉफी, ग्रीन कॉफी इत्यादि का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी का सेवन तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इससे शरीर में कैल्शियम और विटामिन बी 12 की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है.
सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी या दूध वाली कॉफी कई बार मांसपेशियों में ऐंठन की वजह बन जाती है. सुबह के समय शरीर को हाइड्रेट करने वाले पदार्थ का सेवन करना चाहिए. खाली पेट कॉफी पीने से बचना चाहिए. डिकैफिनेट कॉफी क्या है ? हेल्थ के लिए कैसे हैं फायदेमंद ?
अगर आप ब्लैक कॉफी पीने का समय जानते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगी. क्योंकि ब्लैक कॉफी पीने का सही समय नाश्ते या खाने के 30 मिनट से 1 घंटे बाद का होता है.
कॉफी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और पाचन तंत्र को भी बेहतर करती है. अब आज से आप ब्लै कॉफी पीने का समय जान गये हैं. आपको खाली पेट ब्लैक कॉफी नहीं पीना है. ब्लैक कॉफी पीने का टाइम हमेशा कुछ खाने के 30 मिनट के बाद का ही सही होता है.
क्या आप एक बार में कितन कॉफी पीना चाहिए जानते हैं.? ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा. कॉफी पीने के कप इतने बड़े होते हैं कि हर कोई बहुत अधिक मात्रा में कॉफी पीता है. हेल्थ के हिसाब से फिल्टर कॉफी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है.
डाइट एक्सपर्स्ट्स मानते हैं कि एक बार में 120 से 150 मिलीलीटर ही कॉफी पीनी चाहिए. पूरे दिन में आपको 3 कप कॉफी पीना चाहिए. अगर आप अधिक बार पीना चाहते हैं तो आपको एक बार में कॉफी पीने की मात्रा को कम करना चाहिए.