Coffee Drinking Benefits: कॉफी पिएंगे तो नहीं होगा टाइप-2 डायबिटीज, कैंसर, और भी हैं कॉफी पीने के कई फायदे

एक अध्ययन में यह बात कही गई है कि हर दिन एक कप कॉफी पीने से ब्राउन फैट (Brown fat) उत्तेजित होता है, जिससे वजन कम (Coffee reduces weight) करने में मदद मिलती है। जानें, कॉफी पीने के फायदे (Coffee benefits in hindi) क्या-क्या होते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 16, 2020 6:40 PM IST

चाय के बाद सबसे ज्यादा लोग कॉफी (Coffee) का सेवन करते हैं। यदि आप भी कॉफी का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो अच्छी बात है। ऐसा इसलिए, क्योंकि एक अध्ययन में यह बात कही गई है कि हर दिन एक कप कॉफी पीने से ब्राउन फैट (Brown fat) उत्तेजित होता है, जिससे वजन कम (Coffee reduces weight) करने में मदद मिलती है। उत्तेजित हुआ ब्राउन फैट बॉडी में हीट जेनरेट करने के लिए कैलरी बर्न करता है। डायबिटीज से बचे रहने के लिए भी कॉफी पी सकते हैं। जानें, कॉफी पीने के फायदे (Coffee benefits in hindi) क्या-क्या होते हैं...

कॉफी पीने के फायदे आप भी जानें (coffee drinking benefits in hindi) 

हालांकि, कॉफी पीने का भी एक समय होता है। सुबह खाली पेट कॉफी पीना आपको फायदा नहीं, बल्कि नुकसानदायक हो सकता है। यदि आप कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में करें, तो कॉफी पीने से आपको कई सेहत लाभ हो सकते हैं…

– टाइप-2 डायबिटीज से बचना है, तो कॉफी पीना हेल्दी हो सकता है। एक स्टडी के अनुसार, कॉफी पीने वालों को अन्य लोगों की तुलना में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

– कॉफी में कैफीन सबसे अधिक होता है, जो शरीर को एनर्जी से भर देता है। ऊर्जावान बने रहने के लिए एक कप कॉफी आप सुबह में नाश्ता करने के बाद पिएं। इससे दिन भर चुस्ती-फूर्ती से भरपूर रहेंगे।

कॉफी पीने से पित्ताशय की पथरी की समस्या हो सकती है दूर, जानें कैसे

– एक स्टडी के अनुसार, कॉफी पीने से याद्दाश्त क्षमता भी बढ़ती है। दिमाग पर कॉफी का असर पीने के 24 घंटे तक रहता है।

– तनाव होने पर भी आप कॉफी पिएंगे, तो लाभ होगा। मूड खराब है, तो एक कप कॉफी पीकर देखें, मूड ठीक हो जाएगा। इसमें मौजूद तत्व मूड को दुरुस्त करते हैं।

– कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपको पार्किंसन डिजीज, अल्जाइमर्स, टाइप-2 डायबिटीज, मुंह और गले के कैंसर से भी बचाए रखता है।

– नियमित रूप से 1 से 2 कप कॉफी पीने से आप अपने काम में अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। इससे मानसिक सतर्कता में भी सुधार होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source